Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए BJP विधायक टी राजा सिंह की ईसाइयों से अपील

तेलंगाना से भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी. राजा सिंह ने बीते रविवार को ईसाइयों से अपील की कि वे लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई में हिंदुओं के साथ आएं क्योंकि यह दोनों धर्मों को प्रभावित कर रहा है।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Jun 30, 2025 | 05:55 PM

टी राजा सिंह, फोटो - सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

पणजी : तेलंगाना से भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी. राजा सिंह ने बीते रविवार को ईसाइयों से अपील की कि वे लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई में हिंदुओं के साथ आएं क्योंकि यह दोनों धर्मों को प्रभावित कर रहा है। दक्षिण गोवा के चर्चोरेम में बजरंग दल की एक रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि यदि जिहादियों की आबादी बढ़ती रही और उनके सांसदों की संख्या बढ़ती रही तो अगले 20 से 30 वर्षों में भारत में कोई हिंदू प्रधानमंत्री नहीं होगा।

गोवा के ईसाई भाइयों से भाजपा विधायक ने की ये अपील

भाजपा विधायक ने कहा लव जिहादी केवल हिंदुओं को ही निशाना नहीं बनाते। मैं गोवा के ईसाई भाइयों से अपील करना चाहता हूं। आपको केरल फाइल्स फिल्म देखनी चाहिए, भले ही यह फिल्म पूरी कहानी नहीं बताती है। राजा सिंह के मुताबिक मुस्लिम पुरुष अन्य धर्मों की महिलाओं को शादी के लिए लुभाने और उन्हें अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर करने के लिए लव जिहाद करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे लव जिहाद के नाम पर हिंदू और ईसाई लड़कियों को बहकाया जाता है। हिंदुओं ने ईसाई भाइयों के लिए लव जिहाद के खिलाफ लड़ने के लिए अपने दरवाजे खुले रखे हैं। हाथ मिलाओ। हमारी ताकत बढ़ेगी।” हैदराबाद के गोशामहल से विधायक सिंह पहले भी अपने सांप्रदायिक भाषणों के कारण विवादों में रहे हैं और उन्हें कई मुकदमों का सामना करना पड़ा है।

सम्बंधित ख़बरें

भाजपा से इस्तीफे के बाद बोले राजा सिंह- ‘हिंदुत्व ही मेरी पहली और आखिरी पहचान’

VIDEO: ‘दम घुट रहा था इसलिए कह दिया राम-राम’, BJP छोड़ने के बाद बोले टी राजा

हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई नहीं चलेगा, टी राजा ने बताया BJP में क्यों घुट रहा था दम?

चुप्पी को सहमति ना समझें, BJP नेता टी राजा सिंह ने छोड़ी पार्टी, सियासी हलचल तेज

जानिए क्या होता है लव जिहाद?

दरअसल, लव जिहाद दो शब्‍दों से मिलकर बना है। इसमें लव अंग्रेजी भाषा का शब्‍द है। इसका मतलब प्‍यार, इश्‍क और मोहब्‍बत होता है। जिहाद अरबी भाषा का शब्‍द है। इसका मतलब धर्म की रक्षा के लिए युद्ध करना होता है। इससे मतलब साफ है कि जब एक धर्म विशेष को मानने वाला व्‍यक्ति दूसरे धर्म की लड़कियों को प्‍यार के जाल में फंसाकर किसी प्रकार का प्रलोभन देकर या विवाह के जरिए धर्म परिवर्तन करवा देता है, तो इस पूरी प्रक्रिया को लव जिहाद कहा जाता है।

देश की ताजा खबरें पढने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

Bjp mla t raja singh appeal to christians to fight against love jihad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2024 | 03:22 AM

Topics:  

  • T Raja Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.