FACT CHECK : ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर लगाया एक साल का बैन? वायरल प्रेस रिलीज निकली फर्जी
Fake ICC Press Release : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने से इनकार के बीच ICC द्वारा PCB पर एक साल का बैन लगाए जाने की फर्जी प्रेस रिलीज वायरल हो रही है। जांच में यह दावा झूठा पाया गया।
- Written By: हितेश तिवारी
सोशल मीडिया पर वायरल दावा पूरी तरह फर्जी है।
Fact Check Viral Claim : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले ग्रुप ए मैच से पाकिस्तान के हटने के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित प्रेस रिलीज तेजी से वायरल हो रही है। इस वायरल रिलीज में दावा किया गया कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 14-2 के मत से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है।
BIG BRAKING 🛑 कल आईसीसी की एक मीटिंग में सभी बोर्ड मेंबर्स से वोटिंग कराई गई कुल 16 में से 14 वोट बीसीसीआई के पक्ष में पड़े। पाकिस्तान को उसके हिस्से के रेवेन्यू में भी कटौती की जाएगी और जो आईसीसी को नुकसान होगा उसकी भरपाई पाकिस्तान करेगा
ये हो सकता है!#icc #INDvsPAK #BCCI pic.twitter.com/aI8bCHtwAR — Jitendra Yadav (@Jitendr62858659) February 3, 2026
इसके साथ ही पाकिस्तान के सालाना रेवेन्यू हिस्से को 5.75 प्रतिशत से घटाकर 2.25 प्रतिशत करने और 2040 तक किसी भी ICC टूर्नामेंट की मेजबानी पर रोक की बात भी कही गई है। इस कथित रिलीज पर ICC चेयरमैन जय शाह के हस्ताक्षर भी दिखाए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 5 नए चेहरों की स्क्वॉड में एंट्री; इस दिन होगा IND-PAK महामुकाबला
ICC Rankings: बिना मैदान पर उतरे ही चमक गई शुभमन गिल की किस्मत, तो पाकिस्तानी बल्लेबाज को हुआ जबरदस्त नुकसान
T20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 14 जून को खेलेगी अपना पहला मैच, ये रहा 15 सदस्यीय स्क्वॉड
बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना पर ICC का कड़ा एक्शन, श्रीलंका के खिलाफ मैच में गुस्सा दिखाना पड़ा भारी
दावा पूरी तरह फर्जी निकला
हालांकि फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह फर्जी निकला। ICC की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐसी किसी भी प्रेस रिलीज का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।
The International Cricket Council has released a statement regarding Pakistan’s decision to boycott their Group A stage clash against India in the upcoming ICC Men’s T20 World Cup 2026. The ICC noted that selective participation is difficult to reconcile with the principles of a… pic.twitter.com/tIbq44XcRA — Doordarshan Sports (@ddsportschannel) February 2, 2026
1 फरवरी को जारी असली ICC बयान में केवल यह कहा गया था कि पाकिस्तान का ‘चुनिंदा भागीदारी’ का फैसला खेल की भावना और नियमों के खिलाफ है। ICC की ऑफिशियल प्रेस रिलीज दूरदर्शन स्पोर्ट्स ने अपने X अकाउंट से पोस्ट की थी। इसमें पाकिस्तान PCB को दीर्घकालिक प्रभावों पर विचार करने की सलाह दी गई थी, लेकिन कहीं भी किसी प्रतिबंध या रेवेन्यू कटौती का जिक्र नहीं था।
ये खबर भी पढ़ें : QR कोड पेमेंट में नया स्कैम? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता, जानिए सच्चाई और बचाव के तरीके
रिपोर्ट्स में PCB पर किसी बैन की पुष्टि नहीं
जांच में यह भी सामने आया कि वायरल प्रेस रिलीज असली बयान को एडिट कर तैयार की गई है। फॉन्ट, फॉर्मेट और सिग्नेचर में स्पष्ट अंतर पाया गया। विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट्स में भी PCB पर किसी बैन की पुष्टि नहीं हुई।
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर भ्रामक जानकारी तेजी से फैलती है, इसलिए किसी भी दावे को साझा करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि करना जरूरी है। फिलहाल ICC ने PCB पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है।
