सितारा देवी की शिष्या को दिल दे बैठे थे जाकिर हुसैन, जानें पत्नी एंटोनिया मिनेकोला से कैसी हुई मुलाकात

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन अब हमारे बीच नहीं रहे, 73 साल की उम्र में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में उनका निधन हुआ। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ अनसुने किस्से।
Zakir Hussain Antonia Minnecola Love Story
Published on
Updated on

मुंबई: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन ने अमेरिका में 73 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। जाकिर हुसैन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। लेकिन वह अपने पीछे संगीत की ऐसी विरासत छोड़ कर गए हैं जो रहती दुनिया तक याद की जाएगी। उन्हें तबले का जादूगर कहा जाता था। वह अपने प्रशंसकों के दिलों में राज करते हैं। लेकिन उनके दिल में सितारा देवी की शिष्या ने घर बना लिया था। वह इतालवी अमेरिकी एंटोनिया मिनेकोला को दिल दे बैठे थे। एंटोनिया मिनेकोला ने भी खुद को भारतीय रंग में रंग लिया और जाकिर हुसैन के साथ शादी कर ली। एंटोनिया मिनेकोला प्रोफेशनल कथक डांसर हैं। एंटोनिया का डांस और जाकिर हुसैन का तबला कई बार हुआ है और उनके चाहने वालों को दोनों की जुगलबंदी भी देखने को मिली है।

70 के दशक में जाकिर हुसैन की मुलाकात पहली बार अमेरिका के कैलिफोर्निया में एंटोनिया से हुई थी। डांसर के अलावा वह एक टीचर भी हैं। जाकिर और एंटोनिया की दो बेटियां हैं अनीसा कुरैशी और इसाबेला कुरैशी। एंटोनिया सितारा देवी की शिष्या रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जाकिर हुसैन ने खुद बताया था कि उन्होंने अपने परिवार को बिना बताए शादी कर ली थी। हालांकि बाद में उन्होंने परिवार को इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद रीति रिवाज से दोबारा उनकी शादी हुई। उनके सीक्रेट मैरिज के बारे में किसी को पता नहीं था।

जाकिर हुसैन की पत्नी एंटोनिया मिनेकोला ने कई शोज में प्रदर्शन किया है और कई बार तो वह जाकिर हुसैन के साथ जुगलबंदी में भी नजर आई है। शास्त्रीय संगीत पर कथक डांस के साथ तबला वादन सुनने के शौकीन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। संगीत प्रेमियों का यह मानना है कि जाकिर हुसैन जब तबला बजाते हैं तो लोग मंत्र मुक्त हो जाते हैं। उन्हें यह सुधि नहीं रहता कि वह कहां है, क्योंकि वह पूरी तरह से उनके संगीत में खो जाते हैं और इसीलिए जाकिर हुसैन को देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में तबले का जादूगर कहा जाता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com