-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Yuzvendra Chahal Shefali Bagga Ai Viral Poster Reaction
Yuzvendra Chahal AI Photo: युजवेंद्र चहल के साथ नाम जुड़ने पर भड़कीं शेफाली बग्गा, AI पोस्टर को बताया ‘घिनौना’
- Written By: अनिल सिंह
Shefali Bagga AI Photo: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और शेफाली बग्गा की AI फोटो वायरल होने पर विवाद बढ़ गया है। शेफाली ने ट्रोलर्स को लताड़ा, जबकि चहल ने मजाकिया कमेंट किया।

Yuzvendra Chahal AI Photo Shefali Bagga (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Shefali Bagga Reaction On AI Photo: भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में रियलिटी टीवी स्टार और जर्नलिस्ट शेफाली बग्गा के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है, लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। इंटरनेट पर एक ‘मजाक’ ने तब मर्यादा पार कर दी जब एआई (AI) द्वारा बनाए गए कुछ विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। इन पोस्टरों में चहल को उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा और कथित एक्स-पार्टनर आरजे महवश के साथ-साथ शेफाली बग्गा के साथ दिखाया गया है।
यह विवाद तब शुरू हुआ जब चहल और शेफाली को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से साथ निकलते देखा गया था। उस मुलाकात के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर गॉसिप का बाजार गर्म हो गया। हालांकि, हद तब पार हुई जब ग्राफिक डिजाइनर विजय कुमार बारिया ने कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ की थीम पर एआई पोस्टर बनाए, जिसमें चहल को तीन महिलाओं के बीच दिखाया गया। जहां कुछ लोग इसे मीम समझकर हंस रहे थे, वहीं शेफाली बग्गा ने इसे अपमानजनक बताया है।
शेफाली बग्गा का करारा जवाब
शेफाली बग्गा ने इस ट्रेंड की कड़ी निंदा करते हुए शनिवार, 31 जनवरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने लिखा, “यह घिनौना है! जिस तरह से ये ट्रोलर्स लड़कियों के साथ व्यवहार करते हैं, वह बेहद शर्मनाक है। अपनी जिंदगी जियो। यह हमारी मानसिकता का सटीक उदाहरण है।” शेफाली के इस बयान को सोशल मीडिया पर काफी सपोर्ट मिल रहा है, और यूजर्स ने इस वायरल कंटेंट के सेक्सिस्ट लहजे की जमकर आलोचना की है।
सम्बंधित ख़बरें
भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
ऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
नहीं रहे महाभारत के अश्वत्थामा, कैंसर से लंबी जंग हार 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रदीप रावत
JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
ये भी पढ़ें- Rohit Shetty Firing Case: क्राइम ब्रांच के हाथ लगा हमलावरों का बाइक फुटेज, रोहित शेट्टी का बयान हुआ दर्ज
युजवेंद्र चहल का मजाकिया अंदाज
एक तरफ जहां शेफाली इस पूरी घटना से काफी आहत दिखीं, वहीं युजवेंद्र चहल ने इस पर अलग अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी। वायरल हो रहे आर्टवर्क पर कमेंट करते हुए चहल ने मजाकिया लहजे में लिखा, “2-3 रह गए एडमिन, अगली बार बेहतर रिसर्च करना।” चहल के इस कूल रिएक्शन ने उनके फैंस को तो हंसने का मौका दे दिया, लेकिन शेफाली के कड़े रुख ने यह साफ कर दिया कि हर कोई इस तरह के मजाक को पसंद नहीं करता।
रिश्तों की अटकलें और अनफॉलो का खेल
बता दें कि धनश्री वर्मा से तलाक के बाद चहल का नाम आरजे महवश से भी जुड़ा था। हालांकि, हाल ही में दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, जिससे अनबन की खबरें तेज हो गईं। इसी बीच शेफाली के साथ उनकी वायरल फोटो ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। फिलहाल न तो चहल और न ही शेफाली ने किसी तरह के रिश्ते की पुष्टि की है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एआई पोस्टरों ने इस मामले को काफी कड़वाहट भरा बना दिया है।
Yuzvendra chahal shefali bagga ai viral poster reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली नक्सल मुक्त करके ही मानेंगे, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा जब्त, बड़ी साजिश नाकाम
Aug 05, 2026 | 01:21 PMसड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
Aug 05, 2026 | 01:20 PMश्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
Aug 05, 2026 | 01:14 PMकोल्हापुर में बंद घर में जिलेटिन छड़ों में ब्लास्ट, उड़े खिड़कियों के शीशे, एक साल से बंद पड़ा था मकान
Aug 05, 2026 | 01:13 PMEC Update: महाराष्ट्र में SIR की तारीखों में बदलाव, जानिए नया शेड्यूल और कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
Aug 05, 2026 | 01:09 PMसोशल मीडिया पर किसकी मजबूत पकड़ और कौन पीछे? मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों का इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड
Aug 05, 2026 | 01:06 PMमहाराष्ट्र सरकार की दूसरी बड़ी कर्जमाफी से लाखों किसानों को मिलेगा बल, भंडारा में संजय भेंडे का दावा
Aug 05, 2026 | 01:00 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














