मलाइका के बाद अर्जुन कपूर को मिला नया प्यार? दुबई की हसीना संग बढ़ी नजदीकियों की खबरें

Arjun Kapoor Relationship: मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप के बाद एक्टर अर्जुन कपूर ने रियलिटी शो में पामेला सेरेना से शादी को लेकर एक मजेदार टिप्पणी की, जिससे महफिल का माहौल खुशनुमा हो गया।
Arjun Kapoor Dating
अर्जुन कपूर और पामेला सेरेना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Arjun Kapoor Dating Dubai Girl: मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद एक्टर अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो लॉक अप के दूसरे सीजन में अर्जुन कपूर बतौर खास मेहमान पहुंचे। जजमेंट डे स्पेशल एपिसोड में जब अर्जुन ने एंट्री मारी, तो दर्शकों को मनोरंजन का जबरदस्त तड़का देखने को मिला। शो के दौरान अर्जुन कपूर ने दुबई की फेमस ब्यूटी क्वीन और शो की चर्चित कंटेस्टेंट पामेला सेरेना के साथ ऐसी हल्की-फुल्की बातचीत की, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है। अर्जुन के बेबाक और मजाकिया अंदाज ने सेट पर मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।

शो के दौरान अर्जुन कपूर ने प्रतिभागियों से बात करते हुए कहा कि वह पामेला सेरेना के चर्चित सेगमेंट कलेशी कॉर्नर के बड़े फैन हैं। उन्होंने पामेला के अंदाज और उनकी तीखी बातों की जमकर तारीफ की। अर्जुन ने माहौल को हल्का बनाते हुए कहा कि घर में भले ही बहुत क्लेश चल रहा हो, लेकिन पामेला का यह अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। उनकी यह तारीफ सुनकर पामेला के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिली।

शादी की बात सुनते ही शर्म से पानी-पानी हो गईं पामेला

बातचीत के दौरान अर्जुन कपूर ने अचानक शादी को लेकर एक ऐसा मजाकिया डायलॉग बोला, जिसने पूरे सेट को ठहाकों से भर दिया। अर्जुन कपूर ने मुस्कुराते हुए कहा कि यह छोकरा अभी भी जवान है और शादी के लिए पूरी तरह तैयार है।

अर्जुन का यह बेबाक बयान सुनते ही पामेला सेरेना हैरान रह गईं और उनके चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान तैर गई। इस दौरान साथी प्रतिभागी आकांक्षा चमोला ने भी पामेला को छेड़ना शुरू कर दिया, जिससे शो का पूरा माहौल बेहद खुशनुमा हो गया।

जानिए कौन हैं पामेला सेरेना और उनका पुराना सफर

बता दें कि पामेला एक सफल बिजनेस वुमन और पूर्व ब्यूटी क्वीन हैं। ब्रिटेन में जन्मी पामेला ने बाद में दुबई को अपना कर्मक्षेत्र बनाया। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से मनोविज्ञान की पढ़ाई की और इसके बाद फिल्म निर्माण का कोर्स किया।

मिस यूनिवर्स दुबई और मिस यूएई वर्ल्ड जैसे प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर चुकीं पामेला को असल पहचान रियलिटी शो देसी ब्लिंग से मिली थी। लॉक अप के घर में भी अपने बेबाक रवैये और निडर पर्सनालिटी की वजह से वह लगातार दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

Arjun Kapoor Dating
Hanuman Ansh Review: कैंची धाम से बॉक्स ऑफिस तक पहुंची नीब करौरी बाबा की कहानी, कैसी है फिल्म?

सिंगलहुड का आनंद ले रहे अर्जुन कपूर की नई शुरुआत

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा के साथ सालों पुराना रिश्ता खत्म होने के बाद अर्जुन कपूर अपने सिंगल स्टेटस को खुलकर स्वीकार कर चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यूज और कार्यक्रमों में उन्होंने कहा है कि वह अब जीवन में आगे बढ़ चुके हैं और खुद के साथ समय बिताना सीख रहे हैं।

पामेला सेरेना के साथ हुआ यह मजेदार डायलॉग असल में शो के मनोरंजक फॉर्मेट का एक हिस्सा था, लेकिन इसने फैंस को एक बार फिर अर्जुन के पुराने मजाकिया और दिलफेंक अंदाज की याद दिला दी। दर्शक अब इस एपिसोड को देखने के लिए बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com