-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Yrkkh Abhira Fufasa Fight Viral Video
YRKKH में हंगामा: वायरल वीडियो विवाद में अभिरा ने फूफा सा और विद्या का कराया मुंह बंद
- Written By: अनिल सिंह
YRKKH में अभिरा और अरमान के वायरल वीडियो पर बवाल मच गया है। फूफा सा (संजय) ने दोनों से माफी मांगने को कहा, जिस पर अभिरा भड़क गई और उन्हें करारा जवाब दिया।

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अरमान-अभिरा का प्यार भरा सॉरी, मायरा ने भी बोला झूठ; क्या होगा पोद्दार परिवार का?
YRKKH Upcoming Twist: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इस समय अभिरा और अरमान का वायरल वीडियो पोद्दार हाउस में बवाल खड़ा किए हुए है। इस वीडियो की वजह से दोनों की न केवल बदनामी हो रही है, बल्कि घरवाले, खासकर कृष और तान्या, उन्हें लगातार ताने मार रहे हैं। इन सबके बीच, मायरा भी अब अपनी माँ-पापा को गलत समझकर अभिरा और अरमान से झूठ बोलना शुरू कर चुकी है। आगामी एपिसोड्स में यह ड्रामा और बढ़ने वाला है, जब अभिरा अपने सिद्धांतों के लिए संजय फूफा सा के खिलाफ खड़ी हो जाएगी।
एपिसोड की शुरुआत अभिरा और अरमान की सुबह से होगी, जहाँ अरमान रात भर वायरल वीडियो के कमेंट्स पढ़ते-पढ़ते सो जाता है। अगले दिन अरमान देखता है कि अभिरा दरवाजे पर ही सो रही थी, जिसे वह उठाकर प्यार से सॉरी बोलता है। हालाँकि, यह प्यार भरा पल जल्द ही पोद्दार हाउस के तमाशे में बदल जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, बोलीं- मैटरनिटी लीव पर जा रही हूं, फैंस में खुशी की लहर
प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में बदलते अवसरों पर रखी बेबाक राय, बोलीं- अब नए कलाकारों के लिए टूट रही हैं…
शादी के दो साल पूरे होने पर रोमांटिक हुए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
‘कॉकटेल 2’ बनी बॉक्स ऑफिस हिट, दुनियाभर में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
फूफा सा ने अभिरा को दी माफी मांगने की सलाह
अरमान जब मायरा को डांस क्लास छोड़ने जाता है, तो मायरा अरमान के जाते ही चुपके से वहाँ से निकल जाती है। इस बीच, पोद्दार हाउस में संजय फूफा सा अभिरा के खिलाफ खड़े हो जाते हैं। फूफा सा घरवालों को बताते हैं कि कैसे अभिरा और अरमान की वजह से घर की बदनामी हो रही है और घरवालों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसके बाद, संजय अभिरा को सीधे सलाह देते हैं कि उसे और अरमान को पब्लिकली माफी मांगनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Anupamaa: पैसा बचाने के लिए मेकर्स का जुगाड़! रुपाली के बॉडी डबल के इस्तेमाल पर भड़के यूजर्स
अभिरा ने फूफा सा और विद्या को सुनाया
फूफा सा की यह बात सुनकर अभिरा भड़क जाती है और उन्हें तगड़ा जवाब देती है। अभिरा कहती है कि अगर उसकी और अरमान की गलती होती तो वह 100 बार माफी मांग लेती, लेकिन वह ऐसे माफी नहीं मांगेगी। अभिरा, फूफा सा को सीधे उन लोगों को ब्लॉक करने की सलाह देती है, जो उन्हें वीडियो भेज रहे हैं। संजय फूफा सा का साथ विद्या भी देती हैं और अभिरा को माफी मांगने की सलाह देती हैं, लेकिन अभिरा विद्या का भी मुंह बंद करवा देती है।
तान्या का जहर और कावेरी पोद्दार का गुस्सा
इसके बाद तान्या आगे आती है और अभिरा पर आरोप लगाती है कि वह और अरमान अपने प्यार की नुमाइश कर रहे थे। तान्या के जहर उगलने पर पहले मनोज और फिर कियारा उसे करारा जवाब देते हैं। काजल भी अभिरा के खिलाफ खड़ी हो जाती है और कहती है कि उसकी वजह से इज्जत खतरे में पड़ गई है, लेकिन अभिरा अपने सवालों से काजल का भी मुंह बंद कर देती है। जब माधव बीच में बोलकर सबको शांत करवाने की कोशिश करता है, तो संजय कावेरी पोद्दार को बीच में खींच लेता है। हालाँकि, कावेरी पोद्दार संजय को ही सुनाती हैं और इस पूरे हंगामे को शांत करवाती हैं।
Yrkkh abhira fufasa fight viral video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMसामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, बोलीं- मैटरनिटी लीव पर जा रही हूं, फैंस में खुशी की लहर
Jun 24, 2026 | 10:53 PM‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
Jun 24, 2026 | 10:48 PMऔद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान
Jun 24, 2026 | 10:45 PMसागर में जमीन विवाद में हत्या का खुलासा, मारकर कुएं में फेंका शव; चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 10:42 PMBihar Muharram Alert: कटिहार में मुहर्रम से पहले हड़कंप, दुकान के बाहर मिले 5 सुतली बम, पुलिस जांच में जुटी
Jun 24, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM













