बाइपोलर डिसऑर्डर की दवाइयों से झड़ गए सारे बाल, Honey Singh बोले- मैं पूरी तरह गंजा हूं और विग पहनता हूं

Honey Singh Wears Wig: हनी सिंह ने खुलासा किया कि बाइपोलर डिसऑर्डर की दवाइयों और लंबे इलाज की वजह से उनके सारे बाल झड़ गए। सिंगर ने बताया कि वह पूरी तरह गंजे हो चुके हैं और विग पहनते हैं।
Yo Yo Honey Singh Wears Wig Bald Reveals Hair Loss Reason Bipolar Disorder
हनी सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Honey Singh Is Completely Bald Wears Wig: यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हनी सिंह ने हाल ही में अपनी सेहत और मानसिक संघर्ष को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि बाइपोलर डिसऑर्डर और नशे की लत से लड़ाई के दौरान ली गई भारी दवाइयों के कारण उनके सारे बाल झड़ गए और अब वह विग पहनते हैं।

दिल्ली में जन्मे हनी सिंह का असली नाम हृदेश सिंह है। सिंगर ने ‘एबीटॉक्स’ पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि कैसे वह कई सालों तक मानसिक रूप से टूट चुके थे। हनी सिंह ने कहा कि 2018 और 2019 में मुझे यकीन हो गया था कि मैं मर चुका हूं। मुझे लगता था कि मैं स्वर्ग और नर्क के बीच कहीं फंसा हुआ हूं। मेरी मां जब मुझे खाना देती थीं तो मैं सोचता था कि यह मेरा आखिरी खाना है।

हनी सिंह ने कही ये बात

हनी सिंह ने बताया कि वह करीब सात साल तक एक ही दवा लेते रहे, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। बाद में डॉक्टर बदलने और नई दवाइयों की मदद से उनकी जिंदगी धीरे-धीरे सामान्य होने लगी। सिंगर ने कहा कि जब मैंने खुद को घर से बाहर निकालना शुरू किया और डॉक्टर बदला, तब कुछ दवाइयां बदली गईं। करीब चार हफ्तों के भीतर मुझे फर्क महसूस होने लगा।

दवाइयों के साइड इफेक्ट से झड़ गए सारे बाल

हनी सिंह ने बताया कि लंबे समय तक भारी दवाइयां लेने का उनके शरीर पर बुरा असर पड़ा। उन्होंने कहा कि मेरा वजन 105 किलो तक पहुंच गया था और मेरे सारे बाल झड़ गए। मैं पूरी तरह गंजा हूं। जो बाल लोग देखते हैं, वो असली नहीं बल्कि विग हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि 2014 में ड्रग्स छोड़ने के बावजूद उनकी रिकवरी का सफर आसान नहीं था।

फिर से कर चुके हैं शानदार कमबैक

ब्लू आइज, अंग्रेजी बीट, लुंगी डांस और ब्राउन रंग जैसे सुपरहिट गानों से पहचान बनाने वाले हनी सिंह अब इंडस्ट्री में दमदार वापसी कर चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों में उनके मखना, मिलेनियर जैसे गानों और जैसे एल्बम्स को फैंस का जबरदस्त प्यार मिला। इसके अलावा 2024 में रिलीज हुई उनकी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री यो यो हनी सिंह फेमस में भी उन्होंने अपनी जिंदगी के संघर्षों के बारे में खुलकर बात की थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com