Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हनी सिंह के मुंबई कॉन्सर्ट में हंगामा, गेट कूदने की कोशिश करती दिखी महिला; वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Yo Yo Honey Singh Concert: हनी सिंह के मुंबई कॉन्सर्ट में एक महिला गेट पर चढ़ती दिखी। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। अब इवेंट मैनेजमेंट पर सवाल उठ रहे हैं।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Mar 29, 2026 | 05:51 PM

हनी सिंह कॉन्सर्ट विवाद (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Honey Singh Concert Female Fan Viral Video: रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के मुंबई कॉन्सर्ट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इवेंट मैनेजमेंट पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह कॉन्सर्ट 28 मार्च को बांद्रा स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड्स में आयोजित किया गया था, जहां हनी सिंह अपने ‘माई स्टोरी – इंडिया चैप्टर’ टूर के तहत परफॉर्म कर रहे थे।

कॉन्सर्ट के दौरान जहां एक ओर हनी सिंह ने अपने सुपरहिट गानों जैसे ‘डोप शॉप’, ‘ब्लू आइज़’, ‘ब्राउन रंग’, ‘मिलियनेयर’, ‘देसी कलाकार’ और ‘लुंगी डांस’ से फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया, वहीं दूसरी ओर एक अप्रत्याशित घटना ने पूरे माहौल को चर्चा में ला दिया।

Scence from Yesterday Yo Yo Honey Singh Concert 💀 – This girl arrive when Gate was close but she still try to argue with guards to open the gate 🤦 pic.twitter.com/h1WF61iQiF — Sumit (@beingsumit01) March 29, 2026

सम्बंधित ख़बरें

टीवी इंडस्ट्री का कड़वा सच आया सामने, वरुण बडोला बोले- एक्टर्स को समय पर नहीं मिलती पेमेंट

Kriti Sanon Cocktail 2: तेरे इश्क में के बाद कृति सेनन का यू-टर्न, कॉकटेल 2 में दिखेगा कूल और ग्लैमरस अंदाज

‘धुरंधर’ के बाद अब ‘महाकाली’ में छाएंगे अक्षय खन्ना, शुक्राचार्य बनकर दिखाएंगे नया अवतार

‘धुरंधर’ के बाद अब साउथ में दहाड़ेंगे रहमान डकैत, ‘महाकाली’ से खौफनाक लुक वायरल, फैंस का बढ़ा क्रेज

हनी सिंह के कॉन्सर्ट मचा बवाल

दरअसल, इवेंट के दौरान एक महिला फैन बंद गेट के ऊपर चढ़कर अंदर जाने की कोशिश करती नजर आई। वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए उसे रोकने की कोशिश की। इस दौरान माहौल थोड़ी देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला गार्ड्स के साथ बहस करती और उन्हें अपशब्द कहती हुई नजर आ रही है।

हालांकि, वह अंदर जाने में सफल नहीं हो पाईं, लेकिन इस घटना का वीडियो वहां मौजूद कई लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


ये भी पढ़ें- टीवी इंडस्ट्री का कड़वा सच आया सामने, वरुण बडोला बोले- एक्टर्स को समय पर नहीं मिलती पेमेंट

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उठाए सवाल

सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना के बाद कॉन्सर्ट के मैनेजमेंट पर सवाल उठा रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि इवेंट में सुरक्षा और व्यवस्था पूरी तरह से सही नहीं थी। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लैटिनम सेक्शन के बिना टिकट वाले लोग भी बिना रिस्टबैंड के अंदर पहुंच गए थे, जिससे काफी अव्यवस्था पैदा हुई।

बता दें कि हनी सिंह का यह टूर देश के कई शहरों में आयोजित हो रहा है। वह 4 अप्रैल को पुणे, 11 अप्रैल को कोटा, 25 अप्रैल को इंदौर, 2 मई को लखनऊ, 9 मई को कोलकाता और 16 मई को बेंगलुरु में परफॉर्म करेंगे।

गौरतलब है कि हनी सिंह, जिनका असली नाम हिरदेश सिंह है, इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े नामों में से एक हैं। अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखने के बाद अब वह एक बार फिर अपने टूर के जरिए फैंस के बीच वापसी कर रहे हैं।

Yo yo honey singh mumbai concert chaos female fan climbs gate viral video management issue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2026 | 05:51 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Honey Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.