Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: होली पर करीब आएंगे अरमान और अभिरा, विद्या के सामने करेंगे रोमांस
YRKKH Spoiler: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में होली पर रोमांचक ट्विस्ट आने वाला है। अभिरा और अरमान होली के मौके पर पास आएंगे और रोमांस करेंगे। सेट से बीटीएस फोटोज में दोनों रंग में रंगे नजर आए।
- Written By: सोनाली झा
ये रिश्ता क्या कहलाता है ट्विस्ट (फोटो-सोशल मीडिया)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: टीवी के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में होली के मौके पर बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। मेकर्स इस बार त्योहार के रंगों के साथ जबरदस्त ड्रामा और रोमांस परोसने की तैयारी में हैं। सेट से सामने आई बीटीएस तस्वीरों ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। शो में इन दिनों अरमान और अभिरा के बीच दूरियां दिखाई जा रही हैं।
अरमान और अभिरा के रिश्ते में काफी तनाव है, लेकिन होली स्पेशल एपिसोड में कहानी नया मोड़ लेगी। सामने आई तस्वीरों में अरमान और अभिरा एक-दूसरे के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। फैंस के बीच ‘अभिमान’ की जोड़ी पहले से ही काफी पॉपुलर है और अब इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दोनों की केमिस्ट्री फिर से देखने को मिलने वाली है।
विद्या के सामने होगा रोमांस
प्रोमो में दिखाया गया है कि पोद्दार परिवार की होली सेलिब्रेशन के बीच अभिरा की एंट्री होती है। वहीं, सेट से आई तस्वीरों में अरमान अभिरा के बेहद करीब नजर आ रहा है। दोनों आंखें बंद किए एक-दूसरे में खोए दिखते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सीन विद्या के सामने होगा, जिससे कहानी में नया बवाल खड़ा हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो घर में बड़ा ड्रामा तय है।
सम्बंधित ख़बरें
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
क्या यह सिर्फ एक सपना है
शो की कहानी को देखते हुए यह भी माना जा रहा है कि अरमान और अभिरा का यह मिलन शायद हकीकत नहीं बल्कि सपना हो सकता है। दोनों एक-दूसरे से नफरत करने का दावा करते हैं, ऐसे में अचानक इतना रोमांटिक मोमेंट फैंस को चौंका रहा है। हो सकता है कि होली के रंगों में डूबा यह सीन किसी एक का ख्वाब हो, जो कुछ पलों के लिए दर्शकों को खुश कर दे।
टीआरपी में आएगा उछाल
इन दिनों ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीआरपी में गिरावट देखने को मिल रही है और यह रेटिंग लिस्ट में नीचे खिसक गया है। ऐसे में मेकर्स होली स्पेशल एपिसोड से बड़ा दांव खेलने वाले हैं। अरमान और अभिरा का रोमांटिक ट्विस्ट शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल ला सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि होली का यह रंगीन मिलन सच होगा या सिर्फ एक सपना। लेकिन इतना तय है कि आने वाले एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद खास और रोमांचक होने वाले हैं।
