YRKKH Spoiler: मायरा-मुक्ति की दुश्मनी मचाएगी बवाल, नई एक्ट्रेस की एंट्री से बदलेगी पूरी कहानी
YRKKH Upcoming Episode: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब मायरा और मुक्ति के बीच टकराव नया ड्रामा लेकर आने वाला है। टीआरपी में गिरावट के बीच मेकर्स कहानी में बड़ा ट्विस्ट जोड़ने की तैयारी में हैं।
- Written By: सोनाली झा
ये रिश्ता क्या कहलाता है ट्विस्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों टीआरपी की गिरावट को लेकर चर्चा में है। कभी टॉप 3 में रहने वाला यह शो अब टॉप 10 में भी अपनी जगह बनाने के लिए जूझ रहा है। मेकर्स ने कहानी में कई बड़े ट्विस्ट, ड्रामा और यहां तक कि लीप भी दिखाया, लेकिन दर्शकों का उत्साह पहले जैसा नहीं लौट पाया। अब एक बार फिर शो में नया मोड़ लाने की तैयारी की जा रही है।
कहानी इस समय अभिरा और अरमान के इर्द-गिर्द घूम रही है, वहीं मायरा और मुक्ति की जिंदगी भी ट्रैक का अहम हिस्सा बन चुकी है। दोनों बच्चियां अब एक ही स्कूल और हॉस्टल में पहुंच गई हैं। इसी बीच शो में एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है, जो कहानी को पूरी तरह बदल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री अनुजा जैन शो में शामिल होने जा रही हैं।
मायरा और मुक्ति के बीच होगी टकराव
अनुजा इससे पहले छोटी सरदारनी में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। बताया जा रहा है कि वह हॉस्टल की प्रिंसिपल के किरदार में नजर आएंगी, जहां मायरा और मुक्ति साथ रह रही हैं। हॉस्टल में मायरा और मुक्ति नई दोस्ती की तलाश करेंगी, लेकिन दोनों के बीच टकराव भी देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्कूल में दोनों के बीच कई बार बहस और लड़ाई होगी, जिससे प्रिंसिपल काफी परेशान रहेंगी। यह ट्रैक शो में नया ड्रामा और इमोशनल एंगल जोड़ने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
Satluj Movie Leak: रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हुई ‘सतलुज’, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जताई नाराजगी
Explainer: दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ OTT पर बैन, क्या है जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी, क्यों मचा है इस पर बवाल?
‘मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए’… अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किया फोन, फिर 15 करोड़ की डील हुई फाइनल
Aamir Khan Wedding Pics: नई दुल्हन संग झूमे आमिर खान, किस कर लुटाया प्यार, Inside Photos आईं सामने
ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी
कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट भी सामने आ सकता है। मुक्ति के बारे में पहले ही दिखाया जा चुका है कि वह अभिरा की असली बेटी नहीं है, हालांकि उसे इस सच्चाई की जानकारी नहीं है। अब खबर है कि हॉस्टल की प्रिंसिपल का मुक्ति से कोई पुराना और गहरा संबंध सामने आएगा। यह खुलासा आने वाले एपिसोड्स में बड़ा धमाका कर सकता है और कई राज उजागर हो सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि मायरा-मुक्ति की यह कहानी दर्शकों को कितना बांध पाती है और क्या यह ट्विस्ट शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को फिर से टॉप रैंकिंग में पहुंचा पाएगा।
