

Highlights:
YRKKH Spoiler: उदयपुर लौटकर भी कबीर को नहीं भूल पा रही मायरा
मायरा के फोन में ट्रैकर लगाएगी अभिरा, बेटी पर नहीं रहा भरोसा
कबीर के बर्थडे पर क्या सरप्राइज देगी मायरा, ब्रेकअप पर सस्पेंस कायम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज का एपिसोड थोड़ा बोरिंग होने वाला है। आज के एपिसोड की कहानी में मायरा और कबीर की लवस्टोरी का ट्रैक रबड़ की तरह खिंचता हुआ नजर आ रहा है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में मायरा और कबीर वापस उदयपुर लौट चुके है। हालांकि उदयपुर लौटने के बाद भी दोनों एक-दूसरे को मन से निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई से लौटने के बाद कबीर-मायरा का बर्ताव काफी अलग दिखायी दे रहा है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में मुंबई से लौटने के बाद मायरा और कबीर काफी बदले-बदले लग रहे हैं। घंटों ऑफिस के काम में डूबने के बाद भी कबीर के लिए मायरा को भूला पाना काफी मुश्किल हो रहा है। हालांकि वो मायरा को भूलाने की पूरी कोशिश कर रहा है।
मायरा के मुंबई भागने के बाद अभिरा और अरमान के लिए उसपर विश्वास कर पाना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। मायरा पर नजर रखने के लिए अभिरा ना चाहते हुए भी उसके फोन में ट्रैकर लगा देती है। हालांकि ऐसा करना उसे भी सही नहीं लग रहा है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में मुंबई से लौटने के बाद पोद्दार परिवार और दमानी परिवार के मन में बस एक ही सवाल चल रहा है कि क्या मायरा और कबीर का ब्रेकअप हो चुका है या दोनों अब भी साथ है? मायरा की उदासी को समझकर कावेरी उसे समझाने की कोशिश करती है।
मुंबई से वापस लौटने के बाद भी मायरा के लिए कबीर को भूला पाना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। हालांकि अचानक से उसे याद आता है कि आज कबीर का बर्थडे है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कबीर के बर्थडे पर मायरा उसे क्या सरप्राइज देती है? साथ ही दर्शकों को मायरा और कबीर के मुंबई से वापस लौटने के पीछे का कारण जानने की भी काफी उत्सुकता है।