Koffee With Karan में करिश्मा कपूर ने किया बड़ा खुलासा, सलमान खान के प्रैंक के कारण रो पड़ी थीं एक्ट्रेस

Koffee With Karan 9 में सलमान खान और करिश्मा कपूर ने फिल्म बीवी नंबर 1 से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। सलमान के मजाक को सच मानकर करिश्मा रोने लगी थीं, लेकिन बाद में एक्टर ने हंसते हुए सच्चाई बता दी।
Salman Khan Karisma Kapoor
सलमान खान और करिश्मा कपूर(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सलमान खान के मजाक से रो पड़ी थीं करिश्मा कपूर, फिर हुआ कुछ ऐसा

  • बीवी नंबर 1 की ओपनिंग पर सलमान ने करिश्मा को ऐसे बनाया बेवकूफ

  • कॉफी विद करण 9 में सलमान-करिश्मा ने शेयर किए पुराने किस्से

Koffee With Karan 9 Salman Khan Karisma Kapoor: धर्मा प्रोडक्शंस के मालिर करण जौहर के मोस्ट पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण ने दस्तक दे दी है। इसके पहले ही एपिसोड की शुरुआत सलमान खान और करिश्मा कपूर की एंट्री से होने वाली है।

कॉफी विद करण 9 के पहले ही एपिसोड ने इंटरनेट पर धमाका कर दिया है। ऐसा इसीलिए क्योंकि करण जौहर ने कॉउच के पहले मेहमान कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और 90 की एवरग्रीन एक्ट्रेस करिश्मा कपूर हैं। 90 की इस मोस्ट फेवरेट जोड़ी को एक साथ देखना काफी एक्साइटिंग रहा है। इन दोनों ने 90 की कई फिल्मों में साथ काम किया है।

करिश्मा कपूर ने शेयर किए शूटिंग के किस्सें

कॉफी विद करण 9 के पहले एपिसोड में पहुंची करिश्मा कपूर ने सलमान खान के साथ शूटिंग के कुछ ऐसे किस्सें शेयर किए, जिसने सभी को हैरान कर दिया। करिश्मा ने बताया कि दुल्हन हम ले जाएंगे की शूटिंग कर रही थी, तब सलमान ने उन्हें जानकारी दी कि बीवी नंबर 1 की ओपनिंग काफी खराब रही है। इस बात को सुनते ही करिश्मा के पैरों तले जमीन खिसक गई और वो रोने लगी।

Salman Khan Karisma Kapoor
गौरव खन्ना की होने जा रही है छोटे पर्दे पर रीएंट्री, एकता कपूर के शो के लिए श्रद्धा आर्या के साथ बनेगी जोड़ी

सलमान खान की किस बात से रो पड़ी थी करिश्मा कपूर?

करिश्मा कपूर ने कहा कि हम स्विट्जरलैंड में दुल्हन हम ले जाएंगे फिल्म के गाने ओ मिस्टर राजा की शूटिंग कर रहे थे. उस समय, बीवी नंबर 1 रिलीज हुई थी और उसी दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप का मैच भी चल रहा था। शूटिंग के बीच एक ब्रेक में, सलमान ने मुझे अपने पास बुलाया और बैठने के लिए कहा. मैंने उनसे पूछा कि क्या हुआ है, तो उन्होंने कहा, क्या तुम ठीक हो? मुझे तुम्हें कुछ बताना है। आज बीवी नंबर 1 रिलीज हुई है, और इसकी तो ओपनिंग भी नहीं हुई है!

करिश्मा आगे कहती है कि ये सुनने के बाद मैं रोने लगी और और वह बस अपनी बात जारी रखे हुए थे। सलमान खान ने अपने इसमें प्रैंक में डेविड जी और राइटर रूमी जाफरी को भी अपने साथ एक्टिंग करने के लिए शामिल कर लिया था। उन्हें देखकर मेरी आंखें भर गई थी, तभी अचानक से सलमान खान जोर से हंस पड़े थे और बोले हे भगवान, यह तो ब्लॉकबस्टर हो गया। तब मैंने कहा कि अरे यार आप मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं? तब करिश्मा को समझा कि सलमान ने उनके साथ प्रैंक किया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com