YRKKH Spoiler: नवरात्रि में अभिरा और अरमान के घर आयी ढेरों खुशियां, मुंबई से वापस घर लौटें मायरा-कबीर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के अपकमिंग एपिसोड में मायरा और कबीर की घर वापसी से खुशियां लौटेंगी। मायरा अपने माता-पिता से माफी मांगती नजर आएगी, वहीं अरमान-अभिरा बेटी को देखकर भावुक हो जाएंगे।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert
ये रिश्ता क्या कहलाता है(सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ये रिश्ता क्या कहलाता है: घर लौटी मायरा, अरमान-अभिरा हुए इमोशनल

  • मायरा ने मम्मी-पापा के पैर पकड़कर मांगी माफी

  • कबीर की वापसी से दमानी हाउस में लौटी खुशियां

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: राजन शाही के टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग एपिसोड एंटरटेनमेंट का रोलर कोस्टर होने वाला है। शो में पिछले काफी समय से अभिरा और अरमान की परेशानी दूर होने वाले है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में जल्द ही मायरा और कबीर की घर वापसी होने वाली है। दोनों को ही अपने परिवार की अहमियत समझ आ गई है। नवरात्रि से पहले पोद्दार हाउस और दमानी हाउस में खुशियां दस्तक देने वाली हैं।

मायरा और कबीर वापस लौटे उदयपुर

आज के लेटेस्ट टीवी स्पॉइलर में बात करेंगे ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में अभिरा और अरमान की वायरल वीडियो देखने के बाद मायरा खुद को रोक नहीं पाती। मायरा कबीर को उदयपुर वापस लौटने की रिक्वेस्ट करती है। जिसके बाद वो दोनों ही अपने-अपने घर वापस लौट जाते हैं।

अरमान और अभिरा को बेटी का बेसब्री से इंतजार

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में पोद्दार परिवार में नवरात्रि पूजा का आयोजन देखने मिलेगा। हालांकि दोनों बेमन से ही सही लेकिन पूजा के लिए मान जाते हैं। पूजा के दौरान ही अचानक से मायरा की एंट्री हो जाती है। जिसे देखकर अरमान और अभिरा काफी इमोशनल हो जाते हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert
Rise And Fall 2: तेज प्रताप यादव की एग्जिट से टूटी स्वरा, शो में हुई श्रेया कालरा के बॉयफ्रेंड की एंट्री

दमानी हाउस में कबीर की एंट्री

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में जहां अरमान और अभिरा की खुशी का ठिकाना नहीं है, तो वहीं दमानी परिवार में भी कबीर की एंट्री हो गई है। कबीर को देखते ही उसकी मां नंदिनी को भी उसका सुकून मिल जाएगा।

मायरा ने मांगी परिवार वालों से माफी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में मायरा को देखकर पोद्दार परिवार के सभी सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। घर पहुंचते ही मायरा को अपनी गलती का भारी पछतावा होगा और वो अपने मम्मी-पापा से पैर पकड़कर माफी मांगती हुई दिखायी देगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या मायरा और कबीर घर पहुंचने के बाद अपने रिश्ते को भूला पाते है या फिर वो अपने रिश्ते को परिवार वालों की नामंजूरी के बाद भी आगे बढ़ाते है या नहीं?

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com