YRKKH Spoiler: फिर एक बार टूटेगा अभिरा का विश्वास, मायरा और कबीर एक बार फिर से आएंगे साथ?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के अपकमिंग एपिसोड में कबीर के जन्मदिन पर मायरा उसे याद कर भावुक होगी। वहीं, कावेरी पोद्दार परिवार को फिर से जोड़ने के लिए मास्टरप्लान बनाएगी।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: स्टार प्लस के फेवरेट टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि कहानी का लेटेस्ट ट्रैक काफी बोरियत की तरफ आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। जहां मेकर्स शो की कहानी को रबड़ की तरह खींच रहे हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अभिरा की परेशानी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। जहां मायरा के वापस लौटने के बाद भी अभिरा-अरमान का उसपर विश्वास लौट नहीं पा रहा है। दूसरी ओर मायरा कबीर की यादें भूलाने की कोशिश में लगी हुई है।

मायरा को सतायी कबीर की याद

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में कबीर का जन्मदिन का मौका है। ऐसे में मायरा को कबीर की काफी याद सता रही है, दूसरी ओर कबीर का भी यही हाल है। वो अपने आप को काम में इतना व्यस्त कर लेता है कि वो मायरा को भूलाने की पूरी कोशिश करता है।

मायरा पर से उठा अभिरा-अरमान का विश्वास

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में मायरा को अपनी गलती का एहसास होता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि वो अपनी हरकत के लिए शर्मिंदा तो है, लेकिन इसके बाद भी अभिरा और अरमान उस पर विश्वास नहीं कर पा रहे है। इस बात को जानकर मायरा को भी पछतावा हो रहा है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Bigg Boss 20: वीकेंड के वार पर सलमान खान ने लगायी आसिफ की क्लास, आखिर कौन होगा इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर

बड़ी दादी ने सिखाया मायरा को पाठ

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपने टूटे हुए परिवार को जोड़ने के लिए कावेरी पोद्दार सामने आती है। मायरा की बड़ी दादी उसे अपने मम्मी-पापा के टूटे हुए विश्वास को लेकर कई बातें समझाती है। दूसरी ओर कबीर अपने परिवार वालों के साथ अपना जन्मदिन नहीं मनाता है। हालांकि कबीर की दादीसा उसे लेकर कुछ बड़ा डिसीजन लेने वाली है, जिसने कबीर की मां नंदिनी को हिला दिया है।

कावेरी ने बनाया मास्टरप्लान

पोद्दार हाउस में कावेरी ने अभिरा-अरमान और मायरा के बीच आयी दूरी को मिटाने के लिए एक मास्टरप्लान तैयार कर लिया है। जिसमें वो अपने साथ घर के कुछ सदस्यों को भी जोड़ लेती है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कावेरी का ये मास्टरस्ट्रोक सही साबित होता है और परिवार की दूरी खत्म होती है या फिर ये दूरी और भी बढ़ती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com