

Bigg Boss 20 Salman Khan Vs Asif Khan: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में वीकेंड का वार एपिसोड इमोशंस और धमाके से भरपूर रहने वाला है। इस वीकेंड के वार में सलमान खान फिर से एक बार शो के कंटेस्टेंट्स की बैंड बजाते हुए नजर आएंगे।
बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में फिर से एक बार सलमान खान का आक्रामक रवैया देखने मिल सकता है। सलमान खान फिर से एक बार वीकेंड के वार एपिसोड में घर वालों को पाठ पढ़ाते हुए नजर आने वाले है।
जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार, बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट आसिफ खान को जमकर लताड़ लगाते हुए नजर आने वाले हैं। सलमान खान आसिफ खान की बदतमीजी को लेकर उनसे सवाल पूछते हुए दिखे। जिसके बाद भी आसिफ की बदतमीजी रुकती नहीं है, जिसके बाद सलमान का पारा चढ़ता हुआ नजर आता है।
इस हफ्ते आसिफ खान की लव गिल के साथ हुई लड़ाई के बाद सलमान खान ने इस वीकेंड के वार एपिसोड में इस मुद्दे को उठाया। जिसके बाद सलमान खान ने लव गिल को सपोर्ट किया। जिसे देखकर लव गिल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी से हर घर में पहचान बनाने वाले अमन गांधी इस हफ्ते बिग बॉस के घर के बाहर हो सकते है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कम वोटों के चलते अमन गांधी बिग बॉस के घर के बेघर होने वाले है। उनका बिग बॉस का सफर सिर्फ 45 दिनों में ही खत्म हो गया है।
इसके पहले कंटेंट क्रिएटर गूल्लू उर्फ कुशल तंवर से हाथापाई के चलते बिग बॉस के घर के एविक्ट हो गए थे। नकुल ढूल पहले ही दिन बिग बॉस के घर से आउट हो गए थे। नकुल ढूल शो के नियमों का उल्लंघन करने के चलते मेकर्स ने उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
अब दर्शकों की नजरें वीकेंड का वार पर टिकी हैं। सलमान खान आसिफ खान और लव गिल के विवाद पर क्या रुख अपनाते हैं और अमन गांधी के एविक्शन की खबरों में कितनी सच्चाई है, यह आधिकारिक एपिसोड और शो की घोषणा से स्पष्ट होगा।