Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आएगा 2 साल का लीप, शो में होगी 11 नए कलाकारों की एंट्री

YRKKH Spoiler:" 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। खबर है कि शो में आदेश चौधरी की एंट्री होगी और 2 साल के लीप के बाद मायरा की लव स्टोरी में नया लव ट्रायंगल शुरू होगा।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler
ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी अब जल्द ही एक दिलचस्प मोड़ लेने वाली है। शो के मेकर्स 17 सालों से शुरू इस सीरियल की कहानी को रबड़ की तरह खींच रहे है, लेकिन वो इस शो को बंद करने के लिए तैयार ही नहीं है।

17 साल से चल रहे इस शो को देखते हुए अब दर्शक भी बोर हो गए हैं, फैंस भी अब ये सीरियल के खत्म होने के इंतजार में है। लेकिन इस बीच मेकर्स ने एक और बड़ा फैसला ले लिया है। सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है इस शो में जल्द ही नए कलाकारों की एंट्री होने वाली हैं।

11 कलाकारों की होगी एंट्री

दरअसल जानकारी मिल रही है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही एक साथ 11 सितारों की एंट्री होने वाली हैं। ये सभी कैरेक्टर मिलकर अभिरा और अरमान की बेटी मुक्ति और मायरा का ससुराल बनने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस सीरियल में नए किरदारों के रुप में नाम सामने नहीं आए हैं।

आदेश चौधरी बनेगा हिस्सा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही टीवी एक्टर आदेश चौधरी की एंट्री होने वाली है। ये रिश्ता से पहले आदेश को शशि सुमित प्रोडक्शंस के सीरियल दिया और बाती हम जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि आदेश ये रिश्ता क्या कहलाता है में कौन सा कैरेक्टर प्ले करने वाले हैं।

2 साल के लीप के बाद शुरू होगा नया लव ट्रायंगल?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो में जल्द 2 साल का लीप देखने को मिल सकता है। लीप के बाद मायरा की जिंदगी में एक नए किरदार की एंट्री होगी, जिसे उसका बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। इसी बीच मुक्ति भी उसी शख्स से प्यार करने लगेगी, जिससे कहानी में नया लव ट्रायंगल शुरू होने की संभावना है। ये ट्विस्ट आने वाले एपिसोड्स को और दिलचस्प बनाएगे।

मेकर्स की ओर से नहीं की आधिकारिक पुष्टि

फिलहाल आदेश चौधरी की एंट्री, नए किरदारों और 2 साल के लीप को लेकर केवल मीडिया रिपोर्ट्स और चर्चाएं सामने आई हैं। शो के निर्माताओं या चैनल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में दर्शकों को आने वाले एपिसोड्स का इंतजार करना होगा, जहां इन दावों की सच्चाई सामने आएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com