रिलीज से पहले ये प्रेम मोल लिया को मिला पहला रिव्यू, अनुपम खेर की मां ने दिए 100 में 100 नंबर

Yeh Prem Mol Liya Review: आयुष्मान खुराना की फिल्म ये प्रेम मोल लिया चर्चा में है। अनुपम खेर की मां दुलारी खेर ने फिल्म देखने के बाद इसे 100 में से 100 नंबर दिए और सूरज बड़जात्या को गले लगाया।
Anupam Kher Mother Review Yeh Prem Mol Liya
दुलारी खेर ये प्रेम मोल लिया रिव्यू(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अनुपम खेर की मां ने देखी सूरज बड़जात्या की फिल्म

  • दुलारी खेर ने ये प्रेम मोल लिया को दिए 100 में से 100 नंबर

  • अनुपम खेर बोले- महिलाओं की आजादी पर खूबसूरत संदेश देती है फिल्म

Anupam Kher Mother Review Yeh Prem Mol Liya: हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं और विवाह जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले सूरज बड़जात्या फिर से एक बार बड़े पर्दे पर कमाल करने वाले है। सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ये प्रेम मोल लिया रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है।

आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ स्टारर ये फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर ऑडियंस का एक्साइटमेंट लेवल काफी हाई है। हाल ही में स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान अनुपम खेर की मां ने इस फिल्म को सबसे पहले रिव्यू दिया है।

अनुपम खेर की मां ने दिए फिल्म को 100 नंबर

हाल ही में एक्टर अनुपम खेर ने अपनी मां दुलारी खेर और सूरज बड़जात्या के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम खेर की मां फिल्म की तारीफ करते हुए नजर आयी है। साथ ही उन्होंने फिल्म को 100 में से 100 नंबर दिए हैं। इस वीडियो में दुलारी खेर फिल्म को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रही है। दुलारी खेर कहती है कि उन्हें फिल्म काफी पसंद आयी। इतना ही नहीं अनुपम खेर ने बताया कि फिल्म देखते समय उनकी मां कभी हंस रही थीं, तो कभी इमोशनल होकर रोने लगी थीं। स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद सूरज बड़जात्या को भी गले लगाती हुई नजर आयी थी।

Anupam Kher Mother Review Yeh Prem Mol Liya
Bhojpuri Cinema: कभी पर्दे पर साथ गर्दा उड़ाती थी ये भोजपुरी जोड़ियों, समय के साथ बदल गया रिश्ता और रास्ता

सूरज बड़जात्या की जमकर तारीफ

अनुपम खेर अपनी दूसरी वीडियो में फिल्म मेकर सूरज बड़जात्या की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि सूरज, क्या फ़िल्म बनाई है आपने। सूरज बड़जात्या उन लोगों में से हैं जिन्हें आज भी पूरा यक़ीन है कि अच्छाई हमेशा काम करती है। और इतने सालों में उनका ये यक़ीन ज़रा भी नहीं बदला। शायद इसलिए कि सूरज ख़ुद अपनी ज़िंदगी में उस अच्छाई को जीते हैं।

कल रात मैंने ये प्रेम मोल लिया देखी। माँ का रिव्यू तो आप तक पहुँच ही चुका है। माँ ने अपने दिल से सौ में से सौ नंबर दिए। अब मेरी बारी थी। सूरज की तारीफ़ करो तो वो बड़े शर्मा जाते हैं। मैंने कहा कि सूरज, आप यहीं मेरे साथ खड़े रहिए। मुझे ये वीडियो बनाना है। और आज आपको अपनी तारीफ़ सुननी पड़ेगी।

क्या कमाल की फ़िल्म है! आज के वक़्त के लिए कितनी ज़रूरी बात कहती है। महिलाओं को अपनी ज़िंदगी के फ़ैसले ख़ुद लेने की आज़ादी क्या मायने रखती है, इसका इससे ख़ूबसूरत उदाहरण मैंने बहुत दिनों से किसी फ़िल्म में नहीं देखा। और सूरज ये बात इतनी सहजता से कहते हैं कि आप हँसते भी हैं, आपकी आँखें भी भरती हैं।