भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी का पूरी इंडस्ट्री में जलवा था। दोनों ने सत्या, तबादला और सरकार जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। जहां एक ओर ऑडियंस इनकी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री की दीवानी थी, तो वहीं रियल लाइफ में भी इनके रिश्ते ने खूब चर्चा बटोरी। हालांकि पर्सनल लाइफ में आयी कड़वाहट और सार्वजनिक विवादों के बाद अब ये दोनों साथ नहीं है। अब पवन सिंह गायकी और राजनीति में एक्टिव हैं, जबकि अक्षरा सिंह अपने सोलो प्रोजेक्ट्स और हिंदी टेलीविजन से जुड़े कामों पर ध्यान दे रही हैं।(सौ. डिजाइन फोटो)