Yeh Prem Mol Lia Exclusive Interview: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या अपनी नई फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना नए 'प्रेम' के किरदार में नजर आएंगे, जबकि शरवरी उनकी हीरोइन बनी हैं। फिल्म की रिलीज से पहले इसकी स्टारकास्ट ने एक खास बातचीत की, जिसमें आयुष्मान, शरवरी और सूरज बड़जात्या ने फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प पहलुओं पर चर्चा की।
इस फिल्म के जरिए सूरज बड़जात्या पहली बार नई पीढ़ी के कलाकारों के साथ काम कर रहे हैं। राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 70 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि आयुष्मान और शरवरी की नई जोड़ी दर्शकों को कितनी पसंद आती है। तो बिना देर किए देखिए आयुष्मान खुराना, शरवरी और सूरज बड़जात्या की एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, सिर्फ नवभारत पर।