यशराज ने आमिर खान की उम्मीदों पर फेरा पानी, धूम सीरीज में नहीं होगी वापसी
- Written By: सुनीता पांडे
Photo: Twitter
मुंबई: ‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने के बाद एक आध हिट फिल्म की तलाश कर रहे आमिर खान को आदित्य चोपड़ा ने तगड़ा झटका दिया है। आमिर खान को उम्मीद थी कि आदित्य धूम सीरीज की अगली फिल्म में उन्हें कास्ट करेंगे। लेकिन यशराज ने साफ कर दिया है कि इस रोल के लिए उन्हें युवा एक्टर की तलाश है।
रिपीट नहीं करना चाहते एक्टर
खबरों के मुताबिक आमिर खान ने खुद इस फिल्म के लिए आदित्य चोपड़ा को अप्रोच किया था। लेकिन आदित्य चोपड़ा ने इस पर कोई रिएक्शन ही नहीं दिया। सूत्रों की मानें तो आदित्य चोपड़ा धूम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म में रणवीर सिंह को कास्ट करना चाहते हैं। दरअसल आदित्य चोपड़ा धूम के मेन रोल में किसी एक्टर को रिपीट नहीं करना चाहते।
सम्बंधित ख़बरें
Alia Bhatt Movie: आलिया भट्ट का खतरनाक मिशन शुरू, अल्फा किलर बन करेंगी दुश्मनों का सफाया
Sunny Deol: 30 साल की लड़ाई हुई खत्म, यशराज फिल्म्स की गबरू में होंगे सनी देओल
यशराज फिल्म्स पहुंचे स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़, पहली भारत यात्रा पर दिया खास संदेश
यशराज फिल्म्स ने मर्दानी फ्रेंचाइजी की 10वीं सालगिरह पर अगली कड़ी की दिखाई झलक
आमिर को लगा झटका
अब तक आमिर खान के अलावा जॉन अब्राहम और ऋतिक रोशन जैसे कलाकार धूम सीरीज में काम कर चुके हैं। इसलिए अब बारी रणवीर सिंह की है। आदित्य चोपड़ा का ये रुख आमिर खान के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
सेफ जोन की तलाश में आमिर
‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ के बाद ‘लाल सिंह चड्ढा’ की नाकामयाबी ने आमिर कॉन्फिडेंस को बुरी तरह हिलाकर रख दिया है। इसलिए अब वो सेफ जोन तलाश रहे हैं। देखते हैं उनकी इस तलाश को कौन पूरा करता है।
