Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यशराज फिल्म्स ने मर्दानी फ्रेंचाइजी की 10वीं सालगिरह पर अगली कड़ी की दिखाई झलक

मर्दानी फ्रेंचाइजी की 10वीं सालगिरह पर यशराज फिल्म्स ने इसके अगले अध्याय की झलक पेश की है। मर्दानी का पहला भाग 2014 में रिलीज हुआ था और 2019 में इसका सीक्वल भी आया। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रहीं और इनका एक बड़ा फैन बेस है।

  • By सोनाली झा
Updated On: Aug 22, 2024 | 12:48 PM

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: यशराज फिल्म्स की मर्दानी हिंदी सिनेमा की सबसे सफल महिला-प्रधान फ्रेंचाइजी है। इस लोकप्रिय पुलिस फ्रेंचाइजी की 10वीं सालगिरह पर, कंपनी ने इसके अगले अध्याय की झलक पेश की है। मर्दानी का पहला भाग 2014 में रिलीज हुआ था और 2019 में इसका सीक्वल भी आया। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रहीं और इनका एक बड़ा फैन बेस है।

ये भी पढ़ें- आशा पारेख को मिला ‘राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार

रानी मुखर्जी ने मर्दानी के फ्रेंचाइजी में शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका निभाई है, जो एक निडर और साहसी पुलिस अधिकारी हैं। शिवानी शिवाजी रॉय हमेशा सही के लिए खड़ी होती हैं और बहुत साहस के साथ न्याय दिलाती हैं। मर्दानी लिंग मान्यताओं को तोड़ते हुए दिखाती है कि एक महिला पुरुष-प्रधान पेशे में सबसे आगे रहकर कैसे नेतृत्व कर सकती है और चाहे हालात कितने भी कठिन क्यों न हों, जरूरतमंदों की रक्षा के लिए वह आगे आती है।

सम्बंधित ख़बरें

Sunny Deol: 30 साल की लड़ाई हुई खत्म, यशराज फिल्म्स की गबरू में होंगे सनी देओल

यशराज फिल्म्स पहुंचे स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़, पहली भारत यात्रा पर दिया खास संदेश

रानी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह पुलिस अफसर का किरदार निभाने के लिए बेहद उत्साहित हैं, लेकिन बस इसके लिए एक बढ़िया कहानी होनी चाहिए। अब उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है। ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के दौरान ‘मर्दानी 3’ की कहानी को लेकर रानी ने फिल्म के निर्देशक और लेखक गोपी पुथरान से कई बार बातचीत की। तभी उन्होंने इसका स्टोरी आइडिया फाइनल कर दिया था।

ये भी पढ़ें- स्त्री 2 के आगे वेदा और खेल खेल में का हाल हुआ बेहाल, जानें कलेक्शन

रानी मुखर्जी हाल ही में मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव (IFFM) के 15वें वर्ष शामिल हुई थीं। इस मौके पर रानी ने कहा था कि मैं इस महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा बनने पर वास्तव में गर्वित और विनम्र हूं, जब ऑस्ट्रेलियाई संसद में महान फिल्म निर्माता यश चोपड़ा का स्मारक डाक टिकट लॉन्च किया गया। यह न केवल यश चोपड़ा और YRF की 50 साल की समृद्ध और प्रभावशाली विरासत का जश्न है, बल्कि भारतीय फिल्म उद्योग का भी जश्न है जिसने सिनेमा की ताकत से अनगिनत लोगों का मनोरंजन किया है।

Yash raj films gave a glimpse of the sequel on the 10th anniversary of the mardaani franchise

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 22, 2024 | 12:48 PM

Topics:  

  • Yash Raj Films

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.