Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बड़े भाई बीआर चोपड़ा से बगावत कर निर्देशक बने यश चोपड़ा

मुंबई: बॉलीवुड में यश चोपड़ा को एक ऐसे फिल्मकार के तौर पर याद किया जाता है जिन्होंने रोमांटिक फिल्मों के जरिये दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई। 27 सितंबर 1932 को लाहौर, पंजाब में जन्मे यश चोपड़ा के बड़े भाई बी.आर. चोप

  • By सुनीता पांडे
Updated On: Dec 16, 2024 | 11:50 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड में यश चोपड़ा को एक ऐसे फिल्मकार के तौर पर याद किया जाता है जिन्होंने रोमांटिक फिल्मों के जरिये दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई। 27 सितंबर 1932 को लाहौर, पंजाब में जन्मे यश चोपड़ा के बड़े भाई बी.आर. चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक थे। अपने करियर के शुरुआती दौर में यश चोपड़ा ने आई.एस.जौहर के सहायक के रूप में काम किया। आइए इस खास मौके पर जानते हैं यश चोपड़ा से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा…


ऐसे हुई  यशराज फिल्म्स की स्थापना

कहानी बिलकुल यश चोपड़ा की साल 1973 में बनी फिल्म ‘दाग’ के स्टाइल में घटी। ‘दाग का हीरो सुनील (राजेश खन्ना) अपनी नवविवाहिता पत्नी सोनिया (शर्मीला टैगोर) के साथ हनीमून मनाने विदेश जाते हैं और वहां से लौटने के बाद परिवार से अलग होने का फैसला कर लेते है। यश चोपड़ा ने भी बीआर चोपड़ा के साथ यही किया। अपनी शादी के बाद वे हनीमून मानाने स्विजरलैंड गए और वहां से जब वापस लौटे, तो उन्होंने अपने बड़े भाई के बैनर बीआर फिल्म से खुद अलग कर यशराज फिल्म की स्थापना की।

इंजीनियर की जगह बने रोमांटिक फिल्मों के बादशाह

इस घटना ने बीआर के सपनो को चूर-चूर कर दिया। क्योंकि वे अपने परिवार को जीते जी दो धड़ो में बंटते नहीं देखना चाहते थे। यशजी को सीनियर चोपड़ा बेइंतहा प्यार करते थे। वो उन्हें इंजीनियर बनाना चाहते थे। लेकिन यश जी की रोमांटिक कल्पना इतनी सधी हुई थी कि बीआर चोपड़ा ने उन्हें फिल्मों में लाना ही बेहतर समझा।

बीआर चोपड़ा ने दांव पर लगाए करोड़ो रुपए

उन्होंने यश चोपड़ा को न केवल फिल्म विधा का पाठ पढ़ाया, बल्कि उन्हें यहां स्थापित करने के लिए करोड़ो रुपये का दांव पर लगाकर फिल्में भी बनाई।बीआर चोपड़ा ने जब यश चोपड़ा को ‘धूल का फूल’ में निर्देशन का पहला अवसर दिया, तो फिल्म की अलग थीम के कारण लोगो ने यहां तक घोषणा कर दी की यह बीआर फिल्म की आखिरी फिल्म होगी। निर्देशक के रूप में यश चोपड़ा का नाम आने के बाद वितरकों ने भी फिल्म से हाथ खींच लिये। एक बोल्ड फिल्म बनाने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर बीआर चोपड़ा जैसे अनुभवी निदेर्शक पर तो विश्वास कर सकते थे, लेकिन यशजी पर भरोसा करने को कतई तैयार नहीं थे, पर बीआर चोपड़ा टस से मस नहीं हुए। यह फिल्म उनकी भावनाओं से जुड़ी थी, क्योंकि इसके द्वारा उनका छोटा भाई अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहा था।

पहली फिल्म ने रचा इतिहास 

यश चोपड़ा के लिए सीनियर चोपड़ा ने राजकुमार जैसे बड़े स्टार से भी पंगा मोल ले लिया। ‘धूल का फूल’ की सफलता में कोई कोर-कसर बाकी न रहे इसलिए बीआर चोपड़ा ने राजकुमार जैसे स्टार को मुहमांगी कीमत पर साइन किया। चूंकि यश चोपड़ा नए थे ,इसीलिए राजकुमार ने बीआर पर दबाव डाला कि उन्हें शूटिंग के समय हमेशा सेट पर मौजूद रहना होगा। यश चोपड़ा को जब यह बात मालूम पड़ी तो उन्होंने बीआर चोपड़ा से कहकर राजकुमार को फिल्म से चलता कर अशोक कुमार को ले लिया। समस्त चुनौतियों को स्वीकार करते हुए उन्होंने यह फिल्म पूरी की। ‘धूल का फूल’ ने सफलता का जो इतिहास रचा वह एक अलग कहानी है। ‘धूल का फूल’ के साथ यश चोपड़ा इंडस्ट्री में स्थापित हो गए। बीआर चोपड़ा खुश थे कि उन्होंने छोटे भाई के प्रति अपना फर्ज किया।

भाई के साथ निजी रिश्तों में पड़ गई दरार

साल 1951 में जब यश अपने बड़े भाई से मिलने मुंबई आ रहे थे तो उनकी मां ने बीआर के लिए एक संदेश भी भेजा था, कि इसे अपने से भी बड़ा आदमी बनाना और ‘धूल  का फूल’ जैसी हिट फिल्म बनाकर बीआर चोपड़ा ने यश चोपड़ा को सचमुच बड़ा आदमी बना दिया। लेकिन इसी बड़े आदमी ने शादी के बाद अपनी अलग राह पकड़कर उन्हें इतना बड़ा झटका दिया कि उन्होंने छह महीने तक बिस्तर ही पकड़ लिया। बीआर का सदमा इतना बड़ा था की तीन दिनों तक बिना खाए-पीए वे बिस्तर पर पड़े रहे, जिसके कारण उनका स्वास्थ तेजी से गिरने लगा। डॉक्टर की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के बाद बीआर स्वस्थ तो हो गए, लेकिन उनके निजी रिश्तों में हमेशा के लिए दरार पड़ गई।

Yash chopra rebelled against elder brother br chopra and became a director

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 27, 2023 | 07:30 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

19 साल पहले हुई थी मौत, आज भी कब्र पर होता है चमत्‍कार, वो लड़का जिसे मिलने वाला है संत का दर्जा

2

VIDEO: भीषण धमाके से दहल उठा नागपुर, एक युवक मौत और 14 घायल…चौतरफा मची अफरा-तफरी!

3

महाराष्ट्र में ‘गज़वा-ए-हिंद’ की साजिश! केवल मुस्लिमों के लिए बनाई जा रही टाउनशिप, मचा हड़कंप

4

एशिया कप के लिए दुबई पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, कप्तान सूर्या के साथ हार्दिक ने भी भरी थी उड़ान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.