Birthday Special: ‘बाबूजी जरा धीरे चलो’ से रातोंरात छा गई थीं याना गुप्ता, जानें अब कहां हैं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस याना गुप्ता आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। याना ने मॉडलिंग से लेकर फिल्मों तक का सफर बेहद दिलचस्प अंदाज में तय किया। 2002 में फिल्म ‘दम’ के आइटम नंबर ‘बाबूजी जरा धीरे चलो’ ने याना गुप्ता को स्टार बना दिया।
- Written By: सोनाली झा
याना गुप्ता (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
मुंबई: अपने ग्लैमरस अंदाज़ और हिट आइटम सॉन्ग ‘बाबूजी ज़रा धीरे चलो’ से बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस याना गुप्ता आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। चेक गणराज्य में 23 अप्रैल 1979 को जन्मी याना गुप्ता ने मॉडलिंग से लेकर फिल्मों तक का सफर बेहद दिलचस्प अंदाज़ में तय किया। याना का बचपन काफी संघर्षपूर्ण रहा। उनके माता-पिता का तलाक हो गया था और उन्होंने अपनी मां के साथ मुश्किल हालातों में दिन बिताए।
याना बाद में जापान चली गईं, जहां उन्होंने कुछ समय तक मॉडलिंग की। इसके बाद उनका भारत आना और यहां की संस्कृति में रच-बस जाना, उनकी ज़िंदगी का अहम मोड़ साबित हुआ। भारत आने के बाद याना ने पुणे में स्थित ओशो आश्रम में कुछ समय बिताया। यहीं उनकी मुलाकात सत्यकाम गुप्ता से हुई, जिनसे शादी के बाद उन्होंने ‘गुप्ता’ सरनेम अपनाया। हालांकि 2005 में दोनों का तलाक हो गया।
साल 2001 में याना ने मुंबई में मॉडलिंग करियर की शुरुआत की और महज एक साल बाद ही 2002 में फिल्म ‘दम’ के आइटम नंबर ‘बाबूजी ज़रा धीरे चलो’ ने उन्हें स्टार बना दिया। इस गाने ने याना को रातोंरात बॉलीवुड की सबसे चर्चित चेहरों में शुमार कर दिया। उनका बोल्ड और आत्मविश्वास से भरा अंदाज़ आज भी याद किया जाता है। याना गुप्ता ने सिर्फ अभिनय ही नहीं किया, बल्कि 2009 में हेल्थ और फिटनेस पर एक किताब भी लिखी। इसी साल उन्होंने एक म्यूजिक एलबम भी लॉन्च किया। हालांकि इसके बाद उनका करियर धीरे-धीरे धीमा पड़ गया।
सम्बंधित ख़बरें
Ananya Panday Post: लक्ष्य लालवानी के बर्थडे पर अनन्या का खास पोस्ट, ‘चांद मेरा दिल’ के सेट से शेयर की यादें
विवाद के बाद भी शिल्पा शिंदे संग काम करने को तैयार Shubhangi Atre, बोलीं- मेरे लिए काम सबसे जरूरी
‘दृश्यम 3’ के निर्देशक Abhishek Pathak के घर आई नन्ही परी, पत्नी शिवालिका ने बेटी को दिया जन्म
Mahavatar Parshuram का दमदार टीजर रिलीज, भगवान विष्णु के छठे अवतार की कहानी बड़े पर्दे देगी दस्तक
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
याना को आखिरी बार 2018 में ‘दशहरा’ फिल्म के एक आइटम सॉन्ग में देखा गया था। इसके बाद से वह न तो किसी फिल्म में दिखीं और न ही किसी पब्लिक इवेंट में नजर आईं। मौजूदा वक्त में याना फिल्मी दुनिया से दूर एक निजी और शांत जीवन जी रही हैं। कभी ग्लैमर वर्ल्ड की सेंसेशन रहीं याना गुप्ता अब गुमनामी की जिंदगी में खो गई हैं, लेकिन उनका ‘बाबूजी’ वाला अंदाज़ आज भी फैंस के ज़ेहन में ताजा है।
