Mahavatar Parshuram का दमदार टीजर रिलीज, भगवान विष्णु के छठे अवतार की कहानी बड़े पर्दे देगी दस्तक
Mahavatar Parshuram Release Date: होम्बले फिल्म्स ने ‘महावतार परशुराम’ का टीजर और पोस्टर जारी कर दिया है। शानदार विजुअल्स से सजी यह फिल्म दिसंबर 2027 में पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी।
- Written By: सोनाली झा
महावतार परशुराम का टीजर (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)
Mahavatar Parshuram Teaser: होम्बले फिल्म्स ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। ‘केजीएफ’, ‘सालार’ और ‘कांतारा’ जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद अब प्रोडक्शन हाउस ने ‘महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स’ की दूसरी फिल्म महावतार परशुराम का टीजर और पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। खास बात यह है कि यह घोषणा परशुराम जयंती के मौके पर की गई, जिससे दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।
यह फिल्म भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित सात भागों वाले ‘महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स’ का हिस्सा है। इससे पहले इस यूनिवर्स की पहली फिल्म महावतार नरसिम्हा को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब दूसरी किस्त ‘महावतार परशुराम’ में भगवान विष्णु के छठे अवतार की कहानी को भव्य अंदाज में दिखाया जाएगा, जिसमें धर्म और अधर्म के बीच संघर्ष को प्रमुखता से पेश किया जाएगा।
पैन इंडिया रिलीज की तैयारी
मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर हिंदी, अंग्रेजी और कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में रिलीज किया है, जिससे साफ है कि इसे पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया कि जब धर्म का पतन होता है, तब परशु उठता है। यह लाइन फिल्म की थीम और गंभीरता को बखूबी दर्शाती है। टीजर में भी दमदार विजुअल्स और ग्राफिक्स की झलक देखने को मिली है, जो दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देने का वादा करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुकेश अंबानी ने की Dhurandhar की जमकर तारीफ, बोले- दूसरे पार्ट ने पहले फिल्म के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए
‘मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था’, Shilpa Shinde ने पुराने विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई केस दर्ज करने की वजह
Khesari Lal Yadav Food: चिकन-मटन से बना ली दूरी, अब सिर्फ सादा और घर का खाना पसंद करते हैं खेसारी लाल यादव
25 साल पूरे होने पर फिर सिनेमाघरों में लौटेगी आमिर खान की Lagaan, ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच छाया उत्साह
कब रिलीज होगी फिल्म
मेकर्स के अनुसार, ‘महावतार परशुराम’ दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, इसकी सटीक रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है। फिल्म का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी विजय किरागांदुर के हाथों में है। टीजर की पहली झलक से ही यह साफ हो गया है कि फिल्म में हाई-क्वालिटी विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है।
विजुअल इफेक्ट्स और कहानी पर खास जोर
प्रोड्यूसर विजय किरागांदुर का कहना है कि इस फिल्म के जरिए वे दर्शकों को भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं से जोड़ना चाहते हैं, लेकिन आधुनिक अंदाज में। ‘महावतार परशुराम’ न सिर्फ एक फिल्म होगी, बल्कि एक ऐसा सिनेमाई अनुभव बनने की उम्मीद है, जो दर्शकों को अपनी जड़ों से जोड़ते हुए एंटरटेनमेंट का नया स्तर पेश करेगा।
