नई नवेली का धांसू टीजर रिलीज, यामी गौतम बनीं भूत-पिशाचों को खाने वाली डायन, दिखा हॉरर-कॉमेडी का तड़का

Nayyi Navelli Teaser: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' का धांसू टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में यामी मोहिनी नाम की बहू के किरदार में नजर आएंगी, जिस पर डायन होने का आरोप है।
Yami Gautam Film Nayyi Navelli Teaser Release
यामी गौतम की फिल्म नई नवेली(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Yami Gautam Film Nayyi Navelli Teaser Release: अभिनेत्री यामी गौतम धर एक बार फिर बड़े पर्दे पर कुछ अलग और दिलचस्प लेकर आने के लिए तैयार हैं। उनकी मचअवेटेड फिल्म 'नई नवेली' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में यामी का किरदार देखकर फैंस हैरान रह जाएंगे। वह एक ऐसी रहस्यमयी महिला के रोल में नजर आ रही हैं, जिसे देखकर लगता है कि फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।

टीजर की शुरुआत एक परिवार से होती है, जिसमें यामी गौतम बहू के किरदार में नजर आती हैं। उनके किरदार का नाम मोहिनी है। शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखाई देता है, लेकिन कहानी उस वक्त दिलचस्प मोड़ लेती है, जब परिवार का जीजा एक चौंकाने वाला दावा करता है कि ‘भाभी डायन है। इसके बाद टीजर में यामी का अलग ही अवतार देखने को मिलता है। उनका किरदार रहस्यमयी होने के साथ-साथ बेहद मजेदार अंदाज में भी नजर आता है।

हॉरर के साथ कॉमेडी का मिलेगा डोज

टीजर में यामी का एक डायलॉग खासतौर पर ध्यान खींचता है, जिसमें वह कहती हैं कि 2 डायन, 3 पिशाच और 4 भूत नाश्ते में खाने वाली डायन अब दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है। 'नई नवेली' के टीजर में डरावने पलों के साथ कॉमेडी को भी जगह दी गई है। यही वजह है कि पहली झलक देखने के बाद फिल्म की तुलना स्त्री और मुंज्या जैसी हॉरर-कॉमेडी फिल्मों से की जा सकती है।

'नई नवेली' के टीजर से साफ है कि फिल्म अपनी कहानी और किरदारों के जरिए अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। यामी के साथ आदिनाथ एम. कोठारे उनके पति के किरदार में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और सोनल झा समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Yami Gautam Film Nayyi Navelli Teaser Release
The Vvaan Song: तमन्ना भाटिया की द वन का नया गाना छठी मैया रिलीज, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाई पूजा की रस्में

आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने किया प्रोड्यूस

फिल्म को आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। फिल्म को एक फैमिली एंटरटेनर के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिसमें हॉरर, कॉमेडी और रहस्य का मेल देखने को मिलेगा। यामी गौतम की यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को दशहरा के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर के बाद अब दर्शकों की नजर फिल्म के ट्रेलर और बाकी अपडेट्स पर टिकी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com