Aishwarya Rai: पता चल गया ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का राज, रिसर्च रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय की खूबसूरती जग जाहिर है, लेकिन अब कारण पता चला है कि वह इतनी खूबसूरत क्यों दिखती हैं। आइए जानते हैं उनकी खूबसूरती के पीछे कारण क्या है।
Aishwarya Rai is Most Beautiful Woman in the world Revealed in Analysis
ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का क्या है राज
Published on
Updated on

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं, यह सभी जानते हैं और हर लड़की का सपना उनकी तरह खूबसूरत दिखाने का होता है। लेकिन अब उनकी सुंदरता का राज पता चल गया है। चेहरा पढ़ने वाली मशीन ने यह पता लगाने की कोशिश की ऐश्वर्या राय इतनी ज्यादा सुंदर क्यों दिखती हैं। उसके पीछे जो कारण बताया गया वह काफी दिलचस्प है। ऐश्वर्या राय की खूबसूरती को लेकर एक पोस्ट साझा की गई है और अब इस पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं।

ऐश्वर्या राय ने करीब 30 साल पहले मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन वह आज भी दुनिया की खूबसूरत महिलाओं में से एक बनी हुई हैं। उनकी सुंदरता के पीछे कारण क्या है यह हर कोई जानना चाहता है, तो इसी को लेकर एक मशीन की मदद से पता लगाने की कोशिश की गई कि आखिर ऐश्वर्या राय को हद से ज्यादा सुंदर क्या चीज बनती है। क्वोव्स स्टूडियो नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट ऐश्वर्या राय को लेकर साझा की गई है। जिसमें उनकी खूबसूरती के राज को बताया जा रहा है।

पोस्ट एक वीडियो है और वॉइस ओवर में उनकी खूबसूरती के बारे में विश्लेषणात्मक रिपोर्ट दी गई है। वीडियो में बताया जा रहा है कि स्टडी से मालूम हुआ है कि ऐश्वर्या राय की 'धनुषाकार बरौनी', 'माथे के ऊपर की हेयर लाइन', 'उनके होंठों की बनावट' और उनकी बड़ी 'आंखें' उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाती है। इतना ही नहीं उनकी साइड प्रोफाइल में सीधा और सपाट माथा उनकी खूबसूरती को और बढ़ाता है। उनके चेहरे का औरत जैसा दिखना, उनकी सुंदरता को और भी बढ़ा देता है। क्योंकि औरत जैसा दिखना ही महिलाओं की सुंदरता का पैमाना है। यही वजह है कि उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक माना जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com