Harshvardhan Rane Will Romance With Sonam Bajwa As Actress Selected For Deewaniyat Film
Harshvardhan Rane: मावरा होकेन के बाद स्क्रीन पर सोनम बाजवा संग इश्क लड़ाएंगे हर्षवर्धन राणे
Harshvardhan Rane With Sonam Bajwa: हर्षवर्धन राणे की फिल्म दीवानियत के लिए लीड एक्ट्रेस की घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म में उनके साथ सोनम बाजवा नजर आने वाली है।
हर्षवर्धन राणे की फिल्म दीवानियत के लिए फ़ाइनल हुआ सोनम बाजवा का नाम
Follow Us
Follow Us :
Harshvardhan Rane And Sonam Bajwa: फिल्म सनम तेरी कसम को लेकर हर्षवर्धन सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले फिल्म सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई थी। साल 2016 में पहली बार रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया था, लेकिन दोबारा रिलीज होने पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा प्रदर्शन किया और जबरदस्त कमाई की। इसी बीच हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म दीवानियत की घोषणा भी कुछ समय पहले की गई। यह भी लव स्टोरी पर आधारित फिल्म होगी। लेकिन फिल्म के हीरोइन के बारे में पता नहीं था। अब मेकर्स की तरफ से हीरोइन के नाम का ऐलान किया है। इस फिल्म में सोनम बाजवा उनके साथ नजर आने वाली है।
सनम तेरी कसम फिल्म में हर्षवर्धन राणे पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन के साथ नजर आए थे। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर यह चर्चा हो रही है कि मावरा होकेन के बाद अब हर्षवर्धन राणे स्क्रीन पर सोनम बाजवा के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। हर्षवर्धन की फिल्म दीवानियत को मिलाप जवेरी निर्देशित कर रहे हैं, जबकि अमूल मोहन फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म को लेकर दावा किया गया है कि यह एक अलग और अनोखी प्रेम कहानी होने वाली है। सनम तेरी कसम फिल्म भी प्रेम कहानी पर आधारित थी, जिसे दर्शकों ने पहली बार में नहीं बल्कि दूसरी बार में पसंद किया था।
सनम तेरी कसम फिल्म के दोबारा रिलीज होने और बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के बाद हर्षवर्धन राणे को दर्शक एक बार फिर नई फिल्म में देखना चाहते हैं। सनम तेरी कसम के बाद हर्षवर्धन राणे ने दो-तीन फिल्में की थी, लेकिन सभी बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। अब हर्षवर्धन राणे को लेकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी अपकमिंग फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है, क्योंकि दर्शकों में हर्षवर्धन राणे को लेकर इस समय जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। दीवानियत फिल्म का मोशन पिक्चर्स जारी किया गया है। इस फिल्म की शूटिंग 2025 में ही शुरू होगी और खबर यह है कि नए साल में दर्शकों को हर्षवर्धन रहने की नई फिल्म देखने मिलेगी।
Harshvardhan rane will romance with sonam bajwa as actress selected for deewaniyat film