विनाश काले विपरीत बुद्धि... सुनीता आहूजा का गोविंदा पर तंज, बोलीं- मुझे कोई…

Sunita Ahuja Angry On Govinda: मुंबई एयरपोर्ट पर गोविंदा के कोमल रानी के साथ दिखने पर पत्नी सुनीता का गुस्सा फूटा। उन्होंने गोविंदा पर तीखा हमला करते हुए इस बर्ताव को बेहद गैरजिम्मेदाराना करार दिया।
Sunita Ahuja Angry On Govinda
गोविंदा और सुनीता आहुजा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Sunita Ahuja Govinda marriage controversy: बॉलीवुड में अपनी शानदार कॉमेडी और बेहतरीन डांस से दशकों तक दिलों पर राज करने वाले एक्टर गोविंदा एक बार फिर चर्चाओं में हैं। हालांकि इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं, बल्कि एक विवादित वीडियो और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का तीखा बयान है। एयरपोर्ट पर सामने आई एक झलक के बाद यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से तूल पकड़ चुका है।

बीते रविवार के दिन मुंबई हवाई अड्डे पर गोविंदा को न्यूकमर कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया। दोनों को एक साथ देखते ही वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरों में कैद करना शुरू कर दिया। दोनों कलाकारों ने भी साथ मिलकर पैपराजी को कई पोज दिए। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया वैसे ही यह पल भर में वायरल हो गया। गोविंदा के फैंस उन्हें इस तरह अचानक नए चेहरे के साथ देखकर काफी हैरान रह गए और इस मुलाकात के मायने तलाशने लगे।

सुनीता आहूजा ने दिया करारा और कड़ा जवाब

इस वाकये के ठीक अगले ही दिन जब मीडिया ने गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को घेरा, तो उनका गुस्सा साफ देखने को मिला। पैपराजी द्वारा कोमल रानी के बारे में सवाल पूछे जाने पर सुनीता ने बिना किसी झिझक के अपनी रिएक्शन दिया।

उन्होंने बेहद तल्ख लहजे में कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि वाली स्थिति बन चुकी है और इंसान की मति ही मारी गई है। उन्होंने यह भी साफ किया कि इस तरह का बर्ताव उनके स्तर के बिल्कुल विपरीत है और वह इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं।

फैंस के बीच उठे सवालों पर साधी चुप्पी

इंटरव्यू और एयरपोर्ट की घटनाओं के बाद जब पैपराजी ने उनसे जनता की राय और ट्रोल्स के बयानों का जिक्र किया, तो सुनीता आहुजा ने इस पर गहरा एतराज जताया। जब उनसे पूछा गया कि लोग गोविंदा के इस बर्ताव को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं, तो उन्होंने सारा मामला जनता पर ही छोड़ दिया।

उनका कहना था कि इन सब बातों का जवाब गोविंदा के फैंस और मीडिया को खुद तलाशना चाहिए। उन्होंने साफ कर दिया कि इस पूरे घटनाक्रम में उनकी अब कोई दिलचस्पी नहीं बची है।

Sunita Ahuja Angry On Govinda
क्रिकेट था सुनील शेट्टी का पहला प्यार, फिर वेट ट्रेनिंग ने बदली जिंदगी, बलवान से बन गए बॉलीवुड स्टार

विवादों से घिरे रिश्ते का पुराना इतिहास

गौरतलब है कि गोविंदा और सुनीता के बीच का यह तनाव नया नहीं है। पिछले कुछ समय से गोविंदा अपने बयानों, पर्सनल लाइफ और पुरानी कड़वाहटों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में गोविंदा ने अपनी पर्सनल लाइफ, तलाक की अफवाहों और पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों पर खुलकर बात की थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com