मुझे कोमल नाम से नफरत है, सुनीता आहूजा के इस बयान के बीच गोविंदा संग एयरपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस कोमल

Govinda And Komal Rani Swarnkar Dating Rumours: गोविंदा को अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद उनके कथित अफेयर की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।
Govinda And Komal Rani Swarnkar Affair Rumours
सुनीता आहूजा, गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Govinda And Komal Rani Swarnkar Affair Rumours: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सुनीता आहूजा के रिश्ते में अनबन की खबरें पहले भी सामने आती रही हैं। इसी बीच गोविंदा का नाम एक नवोदित अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जाता रहा है। अब दोनों को एक साथ स्पॉट किए जाने के बाद एक बार फिर उनके कथित रिश्ते की चर्चा तेज हो गई है।

हाल ही में गोविंदा को मुंबई एयरपोर्ट पर कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया। पैपराजी ने दोनों की तस्वीरें कैमरे में कैद कीं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में कोमल सफेद रंग की ड्रेस, खुले बाल और काला चश्मा पहने नजर आईं। वहीं, गोविंदा भी कैजुअल लुक और काले चश्मे में दिखाई दिए। दोनों की साथ मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान खींचा।

4 साल से अफेयर की चर्चा

गोविंदा और कोमल की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन दावों की चर्चा फिर शुरू हो गई है, जिनमें दोनों के कथित रिश्ते की बात कही जाती रही है। कुछ रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि दोनों पिछले करीब चार साल से रिश्ते में हैं और हाल ही में उत्तराखंड के एक इवेंट में भी साथ पहुंचे थे। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और गोविंदा या कोमल ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

सुनीता ने किया था कोमल नाम का जिक्र

दिलचस्प बात यह है कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा जनवरी 2026 में एक इंटरव्यू के दौरान ‘कोमल’ नाम का जिक्र कर चुकी हैं। बातचीत में जब उनसे गोविंदा के कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने एक लड़की का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्हें ‘कोमल’ नाम से नफरत है। सुनीता ने यह भी कहा था कि अगर उन्हें कोई सबूत मिल गया तो वह गोविंदा को माफ नहीं करेंगी।

Govinda And Komal Rani Swarnkar Affair Rumours
कुशाल टंडन के गौहर खान पर कमेंट से मचा बवाल, जैद दरबार ने तोड़ी चुप्पी, अब सामने आया पूरा सच

गोविंदा लॉन्च कर रहे हैं कोमल को

कोमल रानी स्वर्णकार एक उभरती अभिनेत्री हैं और उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं। वह गोविंदा की फिल्म ‘रूपा’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोविंदा ने कोमल की तारीफ करते हुए उनके साथ कई सफल फिल्मों में काम करने की उम्मीद जताई थी। फिलहाल दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर उनकी ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com