Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कौन हैं Jessie Buckley? जिन्होंने ‘हैमनेट’ के लिए ऑस्कर जीतकर आयरिश फिल्म इंडस्ट्री के लिए रच दिया इतिहास

Oscar 2026: जेसी बकले ने फिल्म 'हैमनेट' में अपनी अदाकारी से इतिहास रचते हुए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया और वह पहली आयरिश एक्ट्रेस बन गईं। ऐसे में चलिए जानते हैं उनके बारे में...

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Mar 16, 2026 | 03:07 PM

जेसी बकले (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jessie Buckley Oscar 2026: इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स में जेसी बकले ने फिल्म ‘हैमनेट’ में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ जेसी बकले पहली आयरिश एक्ट्रेस बन गई हैं, जिन्होंने यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किया। फिल्म को क्लोई झाओ के निर्देशन में बनाया गया है और जेसी की परफॉर्मेंस को दुनिया भर के क्रिटिक्स और दर्शकों ने बेहद सराहा।

 ऑस्कर जीत जेसी बकले ने मां को समर्पित किया अवॉर्ड

ऑस्कर अवॉर्ड मिलने के बाद अपने इमोशनल स्पीच में जेसी बकले ने इसे माओं के नाम समर्पित किया। उन्होंने कहा, “आज यू.के. में मदर्स डे है और मैं यह अवॉर्ड उन सभी माताओं को समर्पित करना चाहती हूं, जिनके दिल में खूबसूरत और उलझे हुए जज्बात रहते हैं।”

“Dedico este premio al hermoso caos del corazón de una mujer”. – Jessie Buckley al ganar el Oscar a la Mejor Actriz por HAMNET. #Oscars
pic.twitter.com/gRT2UtlGSF
— Carla ❁ (@shannonlada) March 16, 2026


बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में जेसी बकले के साथ एमा स्टोन (‘बुगोनिया’), रोज बायरन (‘इफ आई हैड लेग्स आई वुड किक यू’), रेनेट रीन्सवे (‘सेंटिमेंटल वैल्यू’) और केट हडसन (‘सॉन्ग संग ब्लू’) को नॉमिनेट किया गया था।

सम्बंधित ख़बरें

रिलीज से पहले पवन कल्याण की Ustaad Bhagat Singh ने किया कमाल, फिर भी ‘दे कॉल हिम ओजी’ से पिछड़ गई फिल्म

‘मैं गाना छोड़ दूंगी अगर…’, अरिजीत सिंह के बाद क्या श्रेया घोषाल भी लेंगी संन्यास? फैंस हुए हैरान

सलमान खान का बड़ा कदम, ईरान-इजरायल टेंशन के बीच बदला ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम; जो देता है खास मैसेज

Oscar 2026: प्रियंका चोपड़ा ने रेड कार्पेट पर लूटा दिल, व्हाइट गाउन में एक्ट्रेस ने दिखाई कातिल अदाएं

फिल्म ‘हैमनेट’ मैगी ओ’फारेल के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। कहानी प्रसिद्ध नाटककार विलियम शेक्सपियर और उनकी पत्नी के जीवन पर केंद्रित है, जो अपने छोटे बेटे की असामयिक मौत के बाद गहरे दुख और संवेदनाओं से जूझते हैं। फिल्म को अन्य कैटेगरी में भी कई नॉमिनेशन मिले, जिनमें बेस्ट पिक्चर, डायरेक्टिंग, अडैप्टेड स्क्रीनप्ले, ओरिजिनल स्कोर, कास्टिंग, कॉस्ट्यूम डिजाइन और प्रोडक्शन डिजाइन शामिल हैं।

And the Oscar for Best Actress goes to… Jessie Buckley! #Oscars pic.twitter.com/KD8FmUox95 — The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026


जेसी बकले का जन्म 28 दिसंबर 1989 को आयरलैंड के काउंटी केरी में हुआ। बचपन से ही उन्हें म्यूजिक और एक्टिंग में गहरी रुचि थी। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद लंदन की प्रतिष्ठित ड्रामा स्कूल रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट (RADA) से प्रशिक्षण लिया।

ये भी पढ़ें- सलमान खान का बड़ा कदम, ईरान-इजरायल टेंशन के बीच बदला ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम; जो देता है खास मैसेज

2008 से एक्ट्रेस ने शुरू किया करियर

करियर की शुरुआत जेसी को 2008 में ब्रिटिश टैलेंट शो ‘आई वुड डू एनीथिंग’ से मिली। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया और धीरे-धीरे अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने ‘वाइल्ड रोज’, ‘आई एम थिंकिंग ऑफ एंडिंग थिंग्स’ और ‘द लॉस्ट डॉटर’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीता।

जेसी बकले न केवल एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि शानदार सिंगर भी हैं। कई फिल्मों में उन्होंने खुद गाने भी गाए हैं। आज वह हॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड और चर्चित अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।

Who is jessie buckley wins oscar 2026 best actress award hamnet movie

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 16, 2026 | 03:07 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Hollywood Actress
  • Oscar Awards

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.