रणवीर सिंह से पहले दीपिका पादुकोण ने सलमान खान को शादी के लिए किया था प्रपोज, ये मिला था जवाब
दीपिका पादुकोण इस समय स्पिरिट फिल्म से बाहर किए जाने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वह सलमान खान को शादी के लिए प्रपोज कर रही हैं।
- Written By: अनिल सिंह
दीपिका पादुकोण ने सलमान खान को शादी के लिए किया था प्रपोज, ये मिला था जवाब
दीपिका पादुकोण ने सलमान खान के साथ अब तक किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है, लेकिन दोनों बिग बॉस के मंच पर एक बार एक साथ नजर आए थे, उस दौरान दीपिका पादुकोण ने सलमान खान को शादी का प्रस्ताव दे दिया था और तब सलमान खान ने भी उन्हें मजेदार जवाब दिया था। यह बात साल 2015 की है, दीपिका पादुकोण बिग बॉस के मंच पर उनकी अपकमिंग फिल्म तमाशा का प्रमोशन करने पहुंची थी, तब रणवीर सिंह से उनकी शादी नहीं हुई थी। साल 2018 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।
दीपिका पादुकोण इस समय स्पिरिट फिल्म से बाहर किए जाने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म मेकर संदीप रेड्डी वांगा से 8 घंटे की ड्यूटी शिफ्ट और प्रॉफिट में शेयर की डिमांड की थी, जिस वजह से उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया गया। लेकिन इसी बीच दीपिका पादुकोण और सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें- 2 घंटा 38 मिनट 46 सेकंड की है सितारे जमीन पर, आमिर खान फिल्म में जोड़ा जाएगा पीएम मोदी का संदेश
सम्बंधित ख़बरें
Cocktail 2 बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कर सकती है बड़ी ओपनिंग, शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म से बढ़ीं उम्मीदें
बड़े पर्दे पर बेनकाब होंगे भोंदूबाबा अशोक खरात के काले कारनामे, महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स का पोस्टर रिलीज
Khushi Mukherjee ने करणी सेना पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- इतना मानसिक दबाव बनाया कि मुझे हार्ट अटैक आ गया
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: अभिरा-अरमान भूलेंगे सारी हदें, मायरा बनेगी नई साजिश का शिकार
वीडियो साल 2015 का है, वीडियो में आप देख सकते हैं, दीपिका पादुकोण सलमान खान को शादी के लिए प्रपोज करते हुए नजर आ रही हैं। तब सलमान खान ने भी उन्हें मजेदार जवाब दिया था। सलमान खान के जवाब की वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। सलमान खान ने दीपिका पादुकोण के प्रपोज को सुनने के बाद कहा था दीपिका हो या कोई और यह नहीं हो सकता।
🅗🅐🅟🅟🅨 🅑🅘🅡🅣🅗🅓🅐🅨 🅓🅔🅔🅟🅘🅚🅐 🅟🅐🅓🅤🅚🅞🅝🅔 🎂🥳
When Deepika Padukone went on her knees to propose Salman Khan for marriage; The actress said, “Mujhe aapse shaadi karni hai. Will you marry me Mr. Salman khan?”💍😆💙dream of all of us#SalmanKhan #DeepikaPadukone pic.twitter.com/u2qgvLlAMe — Ayşe Çoban (@draysecoban) January 5, 2023
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो साल 2015 का है। तब बिग बॉस के घर में मेहमान बनकर दीपिका पादुकोण अपनी ही फिल्म तमाशा का प्रमोशन करने आई थी। सलमान खान को शादी का प्रपोजल उन्होंने मजाकिया अंदाज में दिया था। सलमान खान को शादी के लिए प्रपोज करने के 3 साल बाद साल 2018 में वह रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गई।
दीपिका पादुकोण के काम की अगर बात करें तो वह एटली की फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई है, हालांकि फिल्म में वह हैं या नहीं इसके बारे में औपचारिक ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। वहीं सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं, साथ ही वह बिग बॉस 19 की तैयारी भी कर रहे हैं। बिग बॉस भी टीवी पर जल्द ही दस्तक देने वाला है। अपकमिंग सीजन के प्रोमो की शूटिंग में जल्दी सलमान हिस्सा लेने वाले हैं।
