-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- What Is Ozempic Karan Johar Denies Use Of Drug For Weight Loss
जानें क्या है ‘ओजेम्पिक’, वजन घटाने के लिए धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं लोग, कितना सही
- Written By: अनिल सिंह
'ओजेम्पिक' लेकर वजन घटाने का ट्रेंड चल रहा है और इसमें बॉलीवुड के सितारे भी पीछे नहीं हैं। करण जौहर पर 'ओजेम्पिक' लेकर वजन घटाने का आरोप लगा। हालांकि उन्होंने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है। आइए जानते हैं क्या है ओजेम्पिक।

मुंबई: ‘ओजेम्पिक’ एक दवा है जिसका इस्तेमाल डायबिटीज टाइप 2 के इलाज में किया जाता है, लेकिन आजकल इसका इस्तेमाल लोग वजन घटाने के लिए कर रहे हैं, जिसकी वजह से साइड इफेक्ट हो सकता है और यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर को भी इसी दवा के इस्तेमाल को लेकर सवालों के कटघरे में खड़ा किया गया था कि उन्होंने इस दवा की मदद से अपना वजन घटाया है, हालांकि करण जौहर ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि उनका वजन हेल्दी लाइफ स्टाइल की वजह से घटा है।
नेटफ्लिक्स के शो ‘फैब्युलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में महीप कपूर ने वजन घटाने के लिए ‘ओजेम्पिक’ का इस्तेमाल करने वाले लोगों को ट्रोल किया था और ऐसा कहा जा रहा है कि उनका इशारा कहीं ना कहीं करण जौहर पर भी था और उसी के बाद से करण जौहर पर तेजी से सवाल उठने लगे। हालांकि करण जौहर ने इस ड्रग के इस्तेमाल से इनकार किया है। करण जौहर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि मैंने ‘ओजेम्पिक’ से वजन नहीं घटाया है।
ये भी पढ़ें- दिवाली में भी निराश हुए फैंस, नहीं मिली ऋचा चड्ढा और अली फजल…
सम्बंधित ख़बरें
फ्रेंडशिप डे पर छलका करण जौहर का दर्द, बोले- दोस्त ही मेरी सबसे बड़ी दौलत, मुश्किल वक्त में हमेशा बने सहारा
Happy Friendship Day 2026: जब झगड़ों पर भारी पड़ी दोस्ती, इन बॉलीवुड सितारों ने दी सच्ची दोस्ती की मिसाल
The Traitors 2 के साथ करण जौहर लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का, इन 21 सेलिब्रिटीज के बीच होगी रोमांचक जंग
द ट्रेटर्स 2 के 21 कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने, करण जौहर के शो में शहनील गिल से श्वेता तिवारी तक मचाएंगे धमाल
‘ओजेम्पिक’ एक ड्रग है जो टैबलेट और इंजेक्शन के फॉर्म में उपलब्ध है। इसे डायबिटीज टाइप 2 पेशेंट के लिए अप्रूव किया गया था। जो शरीर में हार्मोन को कंट्रोल कर शुगर लेवल मेंटेन करने में मदद करती है। लेकिन इसका इस्तेमाल लोग वजन घटाने के लिए कर रहे हैं। क्योंकि इसे लेने के बाद शरीर का वजन तेजी से घटता है। यह दवा हार्मोन का स्तर बढ़ाने के बाद हमारे दिमाग पर असर करती है। जिससे ब्रेन में यह संदेश पहुंचता है कि आपका पेट भर गया है। जिसकी वजह से इंसान को भूख नहीं लगती।
‘ओजेम्पिक’दवा का नुकसान
ये दवा आपके मेटाबॉलिज्म पर गहरा असर डालती है इसकी वजह से हार्मोनल बैलेंस बिगड़ सकता है। अगर कोई डायबिटीज का पेशेंट नहीं है और इस दवा का इस्तेमाल कर रहा है तो इसके हानिकारक साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं। इसकी वजह से उल्टी, पेट में दर्द, डिहाईड्रेशन और किडनी की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे में ऐसे किसी भी ड्रग्स का इस्तेमाल डॉक्टर की बिना सलाह के नहीं किया जाना चाहिए।
What is ozempic karan johar denies use of drug for weight loss
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Aug 05, 2026 | 08:19 PMस्पीड से आ रही थी ट्रेन, अचानक सामने आ गया शेरों का झुंड और फिर जो हुआ…VIDEO सोशल मीडिया पर हे रहा वायरल
Aug 05, 2026 | 08:14 PMगोंदेश्वर मंदिर के पुरातत्व महानिदेशक से मिले सांसद वाजे, मंदिर मरम्मत और 5 करोड़ के विकास कार्यों की मांग
Aug 05, 2026 | 08:11 PMMBBS बनाम BHMS: मिक्सोपैथी पर क्यों मचा घमासान? जानें 60% अस्पतालों को चलाने वाले डॉक्टरों का पक्ष
Aug 05, 2026 | 08:02 PMसदन में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- दलित, पिछड़ों, किसानों और युवाओं के हितों में बाधा बन रही पार्टी
Aug 05, 2026 | 07:59 PM949 रुपए में लॉन्च हुआ Itel Ace 3 Heera, 1,000mAh की AI बैटरी और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लेस
Aug 05, 2026 | 07:55 PMYavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
Aug 05, 2026 | 07:54 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














