- Hindi News »
- Entertainment »
- What Did Harshvardhan Rane Say On The Success Of Sanam Teri Kasam Re Release
10 साल बाद लोग समझे कहानी, Sanam Teri Kasam Re-Release की सफलता पर क्या बोले हर्षवर्धन राणे
- Written By: अनिल सिंह
Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन राणे की सनम तेरी कसम री रिलीज के बाद से सुर्खियों में है। फिल्म ने तीन दिन में ही 15 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया है। जबकि 2016 में जब यह रिलीज हुई थी तो यह फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी।

Sanam Teri Kasam Re-Release की सफलता पर क्या बोले हर्षवर्धन राणे
Sanam Teri Kasam Re-Release: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की 2016 में रिलीज हुई फिल्म सनम तेरी कसम हाल ही में थिएटर में दोबारा रिलीज होने की वजह से सुर्खियों में है। फिल्म ने दोबारा रिलीज होने पर जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने 3 दिन के भीतर ही 15 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। जबकि साल 2016 में जब यह फिल्म पहली बार परदे पर रिलीज हुई थी तब इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था। यह फिल्म फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी। लेकिन अब इस फिल्म ने दोबारा रिलीज के साथ एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि फिल्म की कहानी, उसके जज्बात और प्यार के पहलुओं को समझने के लिए दर्शकों को 10 साल का वक्त लग गया।
इस फिल्म में लीड रोल निभाने वाले हर्षवर्धन राणे ने फिल्म की रिलीज पर बात की है। उन्होंने फिल्म की दूसरी पारी में सफल प्रदर्शन के बारे में यह कहा कि लोगों को कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए, रिजल्ट आए या ना आए आपकी मेहनत एक ने एक दिन रंग जरूर लाती है। हम सभी एक्टर हैं, ऑफिस में काम करने वाले या घर काम पर करने वाले सभी के लिए यह एक सीख है कि चाहे कितना भी वक्त निकल जाए, आपको फाइट करते रहना चाहिए। आपके साथ यही शेयर करना चाहता हूं कि रोज उठाना है, काम पर जाना है और मेहनत करते रहना है।
ये भी पढ़ें- Mamta Kulkarni का महामंडलेश्वर पद से इस्तीफे के बाद दावा, 25 साल से साध्वी हूं और हमेशा रहूंगी
सम्बंधित ख़बरें
Force 3 Update: ‘फोर्स 3’ के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हर्षवर्धन राणे, बोले- अभी 3 किलो वजन और बढ़ाना बाकी
Force 3 की रिलीज डेट फाइनल, जॉन अब्राहम फिर बनेंगे एसीपी यशवर्धन, 2027 में लौटेगा एक्शन का तूफान
मेकर्स की फर्स्ट चॉइस नहीं थे हर्षवर्धन राणे, ऑडिशन से बदली तकदीर, एक्टर के हाथ में आई ये दो फिल्में
हर्षवर्धन राणे की ‘सिला’ का एक और पड़ाव पार, वियतनाम शेड्यूल की सफलता पर पूरी टीम का जताया आभार
हर्षवर्धन ने आगे यह भी कहा कि रिजल्ट पर निराश होने वालों को सफलता नहीं मिल पाती। कई बार आपकी मेहनत के नतीजे आने में वक्त लग जाता है, हफ्ते लग सकते हैं, महीने लग सकते हैं और कई बार साल भी लग जाता है। लेकिन ऐसे में निराशा कभी भी नहीं होना चाहिए। उनसे जब पूछा गया कि यह फिल्म पहले लोगों को पसंद क्यों नहीं आई इस पर उन्होंने कहा कि यह तो मुझे भी नहीं पता अगर यह पता चल जाए तो थिएटर में रिलीज होने वाली 100% फिल्में हिट हो जाएगी। लेकिन इसकी सफलता के बाद यही मूल मंत्र हर्षवर्धन ने लोगों को दिया है कि मेहनत का नतीजा चाहे जो भी निकले आपको मेहनत निरंतर करते रहना चाहिए। क्योंकि कभी ना कभी उसका फल आपको जरूर मिलता है। सनम तेरी कसम के दोबारा रिलीज होने के बाद उसकी सफलता यही कहानी बयान कर रही है।
What did harshvardhan rane say on the success of sanam teri kasam re release
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
May 30, 2026 | 07:05 PMमनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMTeam India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
May 30, 2026 | 06:52 PMBlue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
May 30, 2026 | 06:44 PMप्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
May 30, 2026 | 06:32 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














