Welcome To The Jungle: ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ गाना हुआ रिलीज, अक्षय-दिशा की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
Welcome To The Jungle New Song: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का गाना 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' रिलीज कर दिया गया है। अक्षय कुमार ने गाने के अंत में कैटरीना कैफ को याद कर कही ये बात...
- Written By: यति सिंह
'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' गाना रिलीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Welcome To The Jungle Song Released: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ भले ही काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। अभी हालही में फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का गाना ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ रिलीज कर दिया गया है, जिसने एक बार फिर सभी को नॉस्टैल्जिया का अहसास करवाया है। जहां एक तरफ इस गाने में कैटरीना की कमी सभी फैंस को महसूस हुई, तो वहीं अभिनेता अक्षय कुमार भी कैटरीना को याद करते नजर आए। अक्षय कुमार की आने फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीजिंग से पहले ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बनी हुई है।
फिल्म के मेकर्स ने वेलकम टू द जंगल का गाना ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ रिलीज कर दिया है। इस गाने में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी नजर आ रही हैं। नए वर्जन वाले इस गाने में अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री दिशा पाटनी शानदार डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह गाना साल 2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ के गाने ‘ऊंचा लंबा कद’ का रीमिक्स वर्जन है, जिसे नए तरीके से रीक्रिएट किया गया है।
अक्षय ने कैटरीना को किया याद
‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ रीमिक्स ट्रैक पर दुबई में अक्षय कुमार और दिशा पाटनी का एक डांस सीक्वेंस फिल्माया गया है। वहीं गाने के आखिरी में, अक्षय कुमार कैटरीना को याद करते हुए बोलते हैं, “कैटरीना हम तुम्हें याद कर रहे हैं।” बता दें कि 2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ के गाने ‘ऊंचा लंबा कद’ में कैटरीना और अक्षय कुमार नजर आए थे। गाने में कटरीना के डांस मूव्स को दर्शक आज भी खूब पसंद करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अक्षय कुमार की वजह से छोड़ी फिल्म ‘ओएमजी 2’, परेश रावल का छलका दर्द, नहीं मिला क्रेडिट
‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने की असली वजह आई सामने, परेश रावल बोले- मामला कॉन्ट्रैक्ट का था, अक्षय कुमार से…
Katrina Kaif Career: बूम से हुई थी शुरुआत, पहली फिल्म में अमिताभ बच्चन संग किया काम, फिर बनीं बॉलीवुड की स्टार
Haiwaan First Look: हैवान का फर्स्ट लुक आउट, अक्षय कुमार और सैफ अली खान के खौफनाक अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
फिल्म से जुड़ें रिमिक्स गानों को किया गया रिलीज
इसी के साथ फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में टाइटल ट्रैक को भी रीमिक्स किया गया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुआ और जिसे दर्शकों से काफी प्यार मिला है। इसके अलावा फिल्म का भोजपुरी गाना ‘घिस घिस घिस’ और ‘ऊंचा लंबा कद’ जैसे गाने को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: PM Modi Tweet: सुमन कल्याणपुर के निधन पर पीएम ने जताया दुख, बोले- उनकी आवाज हमेशा अमर रहेगी
फिल्म में होगा एक्शन, सस्पेंस और कॉमेडी का डबल डोज
आपको बता दें कि ‘वेलकम टू द जंगल’ का क्रेज फैंस में देखने को मिल रहा है। यह फिल्म ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, लेकिन यह फिल्म बाकी दोनों फिल्मों से पूरी तरह अलग और अतरंगी है। आप सभी को वेलकम टू द जंगल की कहानी में एक्शन, सस्पेंस और कॉमेडी का डबल डोज देखने को मिलेगा।
फिल्म वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज और रवीना टंडन जैसे दिग्गज कलाकारों की भारी भरकम ‘स्टारकास्ट’ है।
