Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विवेक अग्निहोत्री ने सुनी पब्लिक की बात, बदला फिल्म का टाइटल, द दिल्ली फाइल्स अब बनी द बंगाल फाइल्स

विवेक अग्निहोत्री ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ का शीर्षक बदलकर ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ रख दिया है। यह फिल्म अब 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • By सोनाली झा
Updated On: Jun 10, 2025 | 11:48 AM

विवेक अग्निहोत्री ने बदला फिल्म का टाइटल

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: विवेक रंजन अग्निहोत्री अब अपनी ट्रिलॉजी की तीसरी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर’ के साथ तैयार हैं, जिसे अब ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ नाम से रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ के नाम से 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने ये फैसला खासतौर पर पब्लिक डिमांड पर लिया है।

ये फिल्म विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘फाइल्स’ ट्रिलॉजी की तीसरी किस्त है, जिसमें इससे पहले ‘द ताशकंद फाइल्स’ (2019) और ‘द कश्मीर फाइल्स’ (2022) आ चुकी हैं। ये अगली फिल्म 1940 के दशक में विभाजन से पहले वाले बंगाल में हुए सांप्रदायिक दंगों पर आधारित है, खासतौर पर डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखाली दंगों पर फोकस करती है।

अग्निहोत्री ने इन घटनाओं को हिंदुओं का नरसंहार बताया है और इस फिल्म के जरिए वो भारतीय इतिहास के इस अनदेखे हिस्से को सामने लाना चाहते हैं। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी जैसे शानदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। शूटिंग के दौरान कई मुश्किलें आईं, खासकर सुरक्षा को लेकर, जिसकी वजह से कोलकाता की बजाय मुंबई में फिल्माया गया।

विवेक अग्निहोत्री और उनकी टीम ने ये प्रोजेक्ट पूरा कर लिया है और अब ये अहम कहानी पूरे देश के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं। कुछ महीने पहले मेकर्स ने फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया था, जिसमें वेटरन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का डर पैदा कर देने वाला फर्स्ट लुक दिखाया गया था। वो एक सुनसान कॉरिडोर में सफेद दाढ़ी और थके-हारे लुक में चलते नजर आते हैं और जली हुई ज़ुबान से संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हैं।

ये भी पढ़ें- मालिक की मोहब्बत की हुई घोषणा, मानुषी छिल्लर संग इश्क फरमाते नजर आएंगे राजकुमार राव

‘द दिल्ली फाइल्स’ को विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है और इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार अहम किरदारों में नजर आएंगे। ये फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस द्वारा पेश की गई है और विवेक की ‘फाइल्स’ ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें पहले ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ शामिल हैं।

Vivek agnihotri listened to the public changed the title of the film

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 10, 2025 | 11:48 AM

Topics:  

  • Anupam Kher
  • Bollywood News
  • Mithun Chakraborty
  • Vivek Agnihotri

सम्बंधित ख़बरें

1

सोहा अली खान ने 22 फिल्मों में काम किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर केवल एक बार हुई कामयाबी

2

दो तलाक और घरेलू हिंसा के बावजूद श्वेता तिवारी अकेले संभाल रही हैं बच्चों की जिम्मेदारी

3

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने की सगाई ! फैंस को अब आधिकारिक घोषणा का इंतजार

4

पंकज त्रिपाठी का अतरंगी लुक देख फैंस हो गए दंग, रणवीर सिंह बोले- हम सुधर गए और आप बिगड़ गए

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.