मालिक की मोहब्बत की हुई घोषणा, मानुषी छिल्लर संग इश्क फरमाते नजर आएंगे राजकुमार राव

राजकुमार राव अपनी अपकमिंग फिल्म 'मालिक' में मिस वर्ल्ड 2017 रह चुकीं अभिनेत्री मानुषी छिल्लर की एंट्री हो चुकी है। फिल्म में वह राजकुमार राव की प्रेमिका की भूमिका निभाते नजर आएंगी।
मालिक की मोहब्बत की हुई घोषणा, मानुषी छिल्लर संग इश्क फरमाते नजर आएंगे राजकुमार राव
मालिक की मोहब्बत की हुई घोषणा
Published on
Updated on

मुंबई: एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मी 'मालिक' को लेकर चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का धमाकेदार टीजर जारी हुआ था। फिल्म के टीजर में जमकर खून खराबा दिखाया गया है। राजकुमार राव टीजर में खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब फिल्म में राजकुमार राव जिस एक्ट्रेस संग इश्क फरमाएंगे उनका नाम सामने आ गया है।

राजकुमार राव की फिल्म मालिक में मानुषी छिल्लर की एंट्री हो चुकी है। ऐसे में दर्शक को पहली बार बड़े पर्दे पर राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की जोड़ी देखने मिलेंगी। ऐसे अब देखना होगा कि दोनों मिलकर फैंस का दिल जीत पाते है या नहीं। टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स ने मंगलवार को फिल्म का एक पोस्टर जारी किया है। इसमें उन्होंने मालिक की मोहब्बत की घोषणा की है।

फिल्म के मेकर्स ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा कि प्रेम और शक्ति की इस दमदार कहानी में राजकुमार राव के साथ मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में हैं। इसके बाद राजकुमार राव में भी एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि जिनके बिना चलती नहीं मालिक की धड़कन, उनसे होगी आज मुलाकात। नामुमकिन गाना आज रिलीज। मालिक से मिलना अजाना 11 जुलाई को सिर्फ सिनेमा घरों में।

राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म मलिक का डायरेक्शन पुलकित ने किया है। गैंगस्टर के अवतार में भी राजकुमार राव को दर्शक पसंद कर रहे हैं, उम्मीद है की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब होगी। राजकुमार राव के फिल्मी सफर की अगर बात करें तो वह इस समय एक के बाद एक लगातार फिल्मों में नजर आ रहे हैं। स्त्री 2 के बाद विक्की विद्या का वो वाला वीडियो और भूल चूक माफ में वह नजर आए। मालिक इस साल रिलीज होने वाली उनकी दूसरी फिल्म होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com