विष्णु मांचू दुबई में फंसे, आसमान से बरसीं मिसाइलें, परिवार पर खौफनाक असर, वीडियो शेयर कर कही ये बात
Vishnu Manchu Video: साउथ स्टार विष्णु मांचू दुबई में अपने परिवार के साथ फंसे हैं, जहां अमेरिका-ईजरायल और ईरान के बीच मिसाइल हमलों के कारण हालात भयावह हैं। अभिनेता ने परिवार की सुरक्षा की चिंता जताई।
- Written By: सोनाली झा
विष्णु मांचू (फोटो-सोशल मीडिया)
Vishnu Manchu Dubai: दुबई में फंसे साउथ फिल्म स्टार विष्णु मांचू ने सोशल मीडिया पर खौफनाक हालात साझा किए हैं। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच मिडिल ईस्ट के कई शहरों में मिसाइलें दागी गईं, जिससे दुबई एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रोक दी गई हैं। विष्णु मांचू ने X (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें आसमान में मिसाइलें और जोरदार धमाके स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे।
अभिनेता इस समय अपने परिवार के साथ दुबई में हैं और उन्होंने बताया कि लगातार हो रहे हमलों से वे बेहद चिंतित हैं। खासतौर पर उनकी छोटी बेटी आयरा इस स्थिति से काफी डरी हुई है। अभिनेता ने अपने पोस्ट में लिखा कि परिवार से मिलने आज रात दुबई आया। आसमान में मिसाइलें साफ दिखाई दे रही हैं। तेज धमाकों से हमारा घर बुरी तरह हिल गया और छोटी आयरा भी डर गई। शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।
विष्णु मांचू ने कही ये बात
अभिनेता विष्णु मांचू ने आगे लिखा कि दुनिया में किसी भी बच्चे को अपने घर के ऊपर युद्ध की आवाज सुनते हुए बड़ा नहीं होना चाहिए। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूएई सुरक्षा बलों का आभारी हूं। ऐसे क्षण हमें याद दिलाते हैं कि जिंदगी कितनी क्षणभंगुर है। शक्ति और शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। हर हर महादेव।
सम्बंधित ख़बरें
Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
Ajith Kumar ने मां मोहिनी मणि को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, चेन्नई में रीति-रिवाजों के साथ हुआ अंतिम संस्कार
बारिश भरे सफर में फिटनेस का ख्याल रखते दिखे Harshvardhan Rane, स्पा ऑन व्हील्स वीडियो ने जीता फैंस का दिल
YRKKH Spoiler: बुआ सा के फैसले से मचेगा हंगामा, सिर मुंडवाकर उड़ाएंगी ऋषभ की धज्जियां
In Dubai visiting family tonight. Missiles visible in the sky. The loud interceptions shook our home and frightened little Ayra. Praying for peace. No child anywhere should grow up hearing the sound of war above their roof. Grateful to the UAE defense forces for keeping… pic.twitter.com/tCbE78eoBY — Vishnu Manchu (@iVishnuManchu) February 28, 2026
सोनल चौहान की गुहार
इस बीच, बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान भी दुबई में फंसी हुई हैं। सोनल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि दुबई में उड़ानें रद्द हो गई हैं और भारत लौटने का कोई स्पष्ट रास्ता नहीं दिख रहा। उन्होंने सुरक्षित घर वापसी के लिए सरकार से मार्गदर्शन की मांग की। हालात की गंभीरता को देखते हुए वहां के नागरिक और फैंस दोनों ही चिंतित हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स ने व्यक्त की चिंता
दुबई में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूएई सुरक्षा बल सक्रिय हैं। वहीं, कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रार्थनाएं और चिंता व्यक्त की हैं। विष्णु मांचू का यह वीडियो मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और नागरिकों पर इसके प्रभाव की भयावहता को उजागर करता है। फैंस और आम लोग दोनों ही उनके और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
