पहली नजर में नहीं हुआ था प्यार, ऐसे शुरू हुई विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की प्रेम कहानी
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। दोनों के बीच बेशक पहली नजर का का प्यार नहीं था। हालांकि, जल्द ही दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे।
- Written By: सोनाली झा
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की प्रेम कहानी
मुंबई: आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऐतिहासिक जीत के साथ ही एक भावुक दृश्य ने सभी का दिल जीत लिया—विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से गले लगकर रो पड़े। मैदान पर छलकते विराट के आंसू और उन्हें संभालती अनुष्का की तस्वीरें इस कपल की मजबूत बॉन्डिंग को बयां कर गईं। मगर इस खूबसूरत रिश्ते के पीछे एक लंबा और उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा है।
विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात एक शैंपू ब्रांड के ऐड शूट के दौरान हुई थी। दिलचस्प बात ये है कि दोनों को पहली नजर में प्यार नहीं हुआ था। बल्कि, यह रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ और धीरे-धीरे गहराता चला गया। साल 2014 में विराट को अनुष्का के घर के बाहर देखा गया, जिसके बाद इनके अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया।
कई बार दोनों को स्टेडियम और फिल्म सेट पर एक-दूसरे के साथ देखा गया। इस दौरान मीडिया में फ्लाइंग किस और रोमांटिक इशारों की तस्वीरें वायरल होती रहीं। हालांकि 2016 में दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया, जिससे ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गईं। उस वक्त विराट की खराब फॉर्म के लिए अनुष्का को भी सोशल मीडिया ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
ये भी पढ़ें- सामंथा रुथ प्रभु ने दुबई में गोल्डन साड़ी में बिखेरा जलवा, सोशल मीडिया पर मचा तहलका
लेकिन प्यार अगर सच्चा हो तो राहें खुद-ब-खुद बन जाती हैं। जल्द ही दोनों के बीच सुलह हो गई और रिश्ता फिर से पटरी पर आ गया। दिसंबर 2017 में इटली में दोनों ने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी रचा ली। इसके बाद दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन हुए जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुईं। आज विराट और अनुष्का दो बच्चों, बेटी वामिका और बेटे अकाय, के माता-पिता हैं। दोनों ने ग्लैमर और व्यस्त जीवनशैली के बावजूद अपने रिश्ते को संतुलन और समझदारी से निभाया है।
