-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Vikramaditya Motwane Disappointed With Pushpa 2 Dominance Over All We Imagine As Light
पायल कपाड़िया की फिल्म को पुष्पा 2 की वजह से नहीं मिली रही स्क्रीन, ये है कड़वा सच!
- Written By: अनिल सिंह
पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' दुनिया भर में तारीफें लूट रही है। लेकिन भारत में ही इस फिल्म को स्क्रीन नहीं मिल पा रही है। इस पर फिल्म मेकर ने गुस्सा जाहिर किया है।

मुंबई: पायल कपाड़िया की फिल्म ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ दुनिया भर में तारीफें लूट रही है। कांस फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड प्रिक्स अवार्ड जीतने के बाद अब 82वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड में इस फिल्म ने दो कैटिगरीज में नॉमिनेशन हासिल किया है। फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। लेकिन पुष्पा 2 की आंधी की वजह से भारत में इसे उचित मात्रा में स्क्रीन उपलब्ध नहीं हुई है। फिल्म की ये दुर्दशा देखकर फिल्म मेकर विक्रमादित्य मोटवानी नाराज हुए हैं और उन्होंने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहिर किया है।
विक्रमादित्य मोटवानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा फिल्म को क्रिटिक्स से खूब तारीफ मिली लेकिन इसके बावजूद फिल्म की दुर्दशा हो रही है। डायरेक्टर ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 के प्रति भी अपना गुस्सा जाहिर किया है, जिसने इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा कर रखी है। लिहाजा मल्टीप्लेक्स भी मुनाफा कमाने के लिए इसी फिल्म के कई शोज चला रहे हैं और पायल कपाड़िया की फिल्म ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ को तवज्जो नहीं दी जा रही है।
ये भी पढ़ें- अटेंशन पाने के लिए लेती हैं शाहरुख खान का नाम? आरोप पर क्या…
सम्बंधित ख़बरें
1 साल पूरे होने पर अल्लू अर्जुन ने याद किया ‘पुष्पा 2’ का सफर, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट
अब जापान में चलेगा अल्लू अर्जुन-रश्मिका स्टारर ‘पुष्पा 2’ का जादू, इस दिन होगी रिलीज
फिल्मों से दूर होने के बाद टैक्सी चलाएगा ये सुपरस्टार, जानें रिटायरमेंट प्लान
‘ऊ अंटावां’ की धुन तुर्की में हुई चोरी! कंपोजर ने सिंगर पर लगाया कॉपी का आरोप
विक्रमादित्य मोटवानी ने सोशल मीडिया पर आगे लिखा और फिर भी पायल की अविश्वसनीय सफलता हमारे लिए कोई मायने नहीं रखती। क्योंकि हम उसकी फिल्म को बाहर कर देंगे। इसे सांस लेने लायक भी जगह या ऑडियंस नहीं मिलने देंगे और एक ही मल्टीप्लेक्स में एक ही फिल्म के 36 शो चलाएंगे। बधाई हो हम इसी के काबिल हैं। विक्रमादित्य मोटवानी ने यह स्क्रीनशॉट ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ को ग्लोबल गोल्डन ग्लोब अवार्ड में नॉमिनेट किए जाने के कुछ घंटे बाद साझा किया है।
आपको बता दें कि ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ का प्रीमियम इसी साल मई में कांस फेस्टिवल के दौरान हुआ था। 1994 के बाद से लेकर अब तक यह भारत की ओर से पहली फिल्म थी जो इस कंपटीशन में पहुंच पाई थी। इतना ही नहीं इस फिल्म ने फाइनल में पहुंचने के बाद ग्रैंड प्रिक्स अवार्ड अपने नाम किया। वहीं गोल्डन ग्लोब अवार्ड में इस फिल्म को दो कैटेगरी के लिए नॉमिनेशंस मिला है। विक्रमादित्य मोटवानी से पहले दिग्गज फिल्म मेकर हंसल मेहता ने भी इस फिल्म की दुर्दशा को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने बताया था कि बेहतरीन फिल्म होने के बावजूद इसे कोई भी बड़ा ओटीटी प्लेटफॉर्म खरीदने को तैयार नहीं है।
Vikramaditya motwane disappointed with pushpa 2 dominance over all we imagine as light
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर पर AI Smart Glasses की एंट्री, प्रदर्शनकारियों की रिकॉर्डिंग से मचा बवाल, प्राइवेसी पर उठे बड़े सवाल
Jul 24, 2026 | 10:04 PMसंभाजीनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण की तैयारी पूरी, 1,676 हितग्राहियों ने जमा की अनामत राशि
Jul 24, 2026 | 10:02 PMअब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PMआसिम मुनीर ने चुन लिया अपना उत्तराधिकारी! बनाया पाकिस्तान का पहला फोर-स्टार जनरल, जानिए कौन है आमेर रजा
Jul 24, 2026 | 10:00 PMGauri Vrat : शनिवार से शुरू हो रहा है गौरी व्रत, जानिए इस व्रत की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महिमा
Jul 24, 2026 | 09:59 PMप्रभास-तृप्ति डिमरी की ‘स्पिरिट’ में होगी कैटरीना कैफ की एंट्री? दमदार कैमियो से कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट
Jul 24, 2026 | 09:55 PMNCERT CIET Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा 44 संविदा पदों पर भर्ती, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी
Jul 24, 2026 | 09:53 PMवीडियो गैलरी

संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM














