अटेंशन पाने के लिए लेती हैं शाहरुख खान का नाम? आरोप पर क्या बोलीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान पर आरोप लग रहा है कि वह अटेंशन पाने के लिए शाहरुख खान का नाम हर जगह इस्तेमाल करती हैं। माहिरा ने शाहरुख खान के साथ रईस फिल्म में काम किया था। जानिए इस पर एक्ट्रेस ने क्या कहा है।
Mahira Khan using Shah Rukh Khan Name for Attention
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान साल 2017 में शाहरुख खान के साथ रईस नाम की फिल्म में नजर आई थी। पाकिस्तान में अक्सर वह शाहरुख खान की तारीफ करते हुए नजर आती हैं और इसी वजह से अब उन पर यह आरोप लग रहा है कि वह अटेंशन पाने के लिए हर जगह शाहरुख खान का जिक्र करती हैं। अब इस विषय पर माहिरा खान ने बयान दिया है और उन पर आरोप लगाने वालों को करारा जवाब दिया है। आइए जानते हैं माहिरा खान ने इस विषय पर क्या कहा है।

पाकिस्तान के कराची में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान माहिरा खान ने शाहरुख खान को लेकर उन पर लगने वाले आरोपों का करारा जवाब दिया है। माहिरा खान ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि उन्हें ही अक्सर यह पूछा जाता है कि शाहरुख खान के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताएं तो वह सिर्फ उन सवालों का जवाब देती हैं, जो उनसे पूछा गया है, फिर भी अगर लोगों को यह लगता है कि मैं सिर्फ उन्हीं के बारे में हमेशा बात करती रहती हूं, तो मैं अपने आप कभी बात नहीं करती हूं। मैं यह साफ कर देना चाहती हूं, मुझे यह लगता है कि मुझसे आपको उनके बारे में पूछना ही नहीं चाहिए। इंटरव्यू के दौरान माहिरा ने बताया कि वह शाहरुख खान को पसंद करती हैं और वह उनके बचपन का प्यार हैं।

माहिरा खान के काम की अगर बात करें तो उन्होंने 2017 में शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस में काम किया था। बॉलीवुड में उनकी एंट्री काफी सुर्खियों में थी। उनके अभिनय को भारत के दर्शकों ने भी काफी पसंद किया। माहिरा पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने टीवी सीरियल हमसफर में भी काम किया था, जिसे भारत में भी जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। माहिरा खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की अगर बात करें तो वह 2025 में नीलोफर फिल्म में नजर आएंगी, इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com