थलपति विजय-तृषा के अफेयर की खबरों पर विक्रम भट्ट का रिएक्शन, बोले- उनकी फिल्में हमारी हैं, निजी जिंदगी नहीं
Vikram Bhatt On Vijay Trisha Relationship Rumors: थलपति विजय और तृषा कृष्णन के अफेयर की अफवाहों के बीच फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखकर दोनों का समर्थन किया।
- Written By: सोनाली झा
विक्रम भट्ट, थलपति विजय और तृषा कृष्णन (फोटो-सोशल मीडिया)
Thalapathy Vijay Trisha Affair: फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने हाल ही में साउथ सुपरस्टार थलपति विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन को लेकर चल रही अफवाहों पर अपनी राय रखी है। विजय की पर्सनल लाइफ इन दिनों काफी चर्चा में है, क्योंकि उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने कथित तौर पर तलाक की अर्जी दाखिल की है। इसी बीच विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
विक्रम भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए कहा कि किसी भी कलाकार के निजी जीवन को लेकर लोगों को फैसला सुनाने से बचना चाहिए। उन्होंने लिखा कि उन्हें नहीं पता कि इंटरनेट पर फैली खबरें सच हैं या नहीं, लेकिन अगर वे सच भी हैं तो लोगों को इसे समझदारी से देखना चाहिए।
विक्रम भट्ट ने कही ये बात
उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि हाल ही में जेल में बिताए समय ने उन्हें आजादी का असली महत्व समझाया है। छोटी-छोटी चीजों की कमी और स्वतंत्रता की कमी इंसान को अंदर तक प्रभावित करती है। विक्रम के अनुसार, रिश्तों में भी कई बार लोग ऐसी कैद में फंस जाते हैं, जहां उनका मन नहीं होता लेकिन समाज के दबाव के कारण वे उसी रिश्ते को निभाते रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एयरफोर्स पायलट बनने का सपना देखती थीं Disha Patani, किस्मत ने बना दी बॉलीवुड की ग्लैमरस स्टार
नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद नहीं टूटा ‘Peddi’ का जादू, जानें ‘Hai Jawani To Ishq Hona Hai’ की कमाई
कंगना रनौत की Bharat Bhagya Vidhaata की धीमी ओपनिंग, पहले दिन 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
संजय कपूर की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं Karisma Kapoor, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छू लेने वाली बात
रिश्ते खुशी के लिए होते हैं
विक्रम भट्ट ने आगे लिखा कि इंसान का दिल वहीं जाता है, जहां उसे खुशी मिलती है। लोग रिश्तों में इसलिए आते हैं क्योंकि उन्हें खुशी चाहिए होती है, और जब वही रिश्ता उन्हें खुशी नहीं देता तो अलग होने का फैसला भी ले सकते हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह खुद भी ऐसे रिश्ते से गुजर चुके हैं, जहां उन्होंने कई भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखे। उनके मुताबिक, अगर किसी रिश्ते में प्यार खत्म हो जाए तो उससे बाहर निकल जाना बेहतर होता है।
निजी जीवन हमारा नहीं
अपने पोस्ट के अंत में विक्रम भट्ट ने कहा कि कलाकारों की फिल्में और उनका काम दर्शकों का हो सकता है, लेकिन उनका निजी जीवन पूरी तरह उनका अपना होता है। उन्होंने कहा कि किसी भी इंसान को प्यार करने और अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का अधिकार है। विक्रम ने यह भी कहा कि किसी चीज के अस्तित्व को स्वीकार करना और सच्चाई से जीना भी एक तरह की गरिमा है। उन्होंने थलपति विजय और तृषा कृष्णन का नाम लिए बिना यह संकेत दिया कि लोगों को उनके निजी फैसलों का सम्मान करना चाहिए।
