-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ahaan Panday Saiyara Box Office Collection Day 11
‘सैयारा’ ने मचाई सनसनी, अब धुआंधार कमाई कर जल्द तोड़ेगी ‘कबीर सिंह’ का रिकॉर्ड
- Written By: स्नेहा मौर्या
Saiyaara Total Box Office Collection: अहान पांडे की सैयारा 18 जुलाई को थिएटर में रिलीज हुई है, तब से हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही हैं। चलिए जानते हैं सैयारा सकेंडे मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास।

सैयारा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Saiyaara Box Office Collection: अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को महज 60 करोड़ के बजट में तैयार किया गया, और अब यह फिल्म कुछ ही दिनों में 300 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।
दरअसल, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से ही जबरदस्त ओपनिंग ली थी। सैकनिल्क के रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन जहां 22 करोड़ की कमाई हुई, वहीं दूसरे दिन 26.25 करोड़, तीसरे दिन 36.25 करोड़ का शानदार कलेक्शन दर्ज किया गया। हालांकि, पहले वीकेंड के बाद फर्स्ट मंडे टेस्ट में भी फिल्म ने खुद को साबित करते हुए 24.25 करोड़ की कमाई की।
सैयारा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इसे साथ ही 10 दिनों का कुल आंकड़ा देखा जाए तो फिल्म ने 254.09 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। 11वें दिन की कमाई शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 3.34 करोड़ रही, लेकिन फाइनल रिपोर्ट आने तक इस आंकड़े में बदलाव संभव है।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
यह फिल्म न सिर्फ दर्शकों का दिल जीत रही है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर लगातार स्थिर कमाई कर रही है। खास बात यह है कि फिल्म को अभी किसी बड़ी रिलीज से मुकाबला नहीं करना पड़ा है। 1 अगस्त को ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ जैसी बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, उससे पहले सैयारा के पास कम से कम चार दिन और हैं जब वह बिना किसी कंपटीशन के और कलेक्शन कर सकती है।
क्या फिल्म तोड़ देगी कबीर सिंह का रिकॉर्ड?
अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सैयारा 2019 की सुपरहिट फिल्म ‘कबीर सिंह’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं। शाहिद कपूर की फिल्म ने 277 करोड़ रुपये की कमाई करके उस समय बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्म का खिताब अपने नाम किया था। अब सैयारा इस रिकॉर्ड से महज कुछ करोड़ पीछे है।
ये भी पढ़ें- सलमान मेरे छोटे भाई जैसे, अरशद हैं सच्चे दोस्त; संजय दत्त ने कही ये बात
आपको बता दें, फिल्म की स्टोरीलाइन, म्यूजिक और नई जोड़ी अहान पांडे और अनीत पड्डा को लेकर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, निर्देशक मोहित सूरी की स्टाइल और इमोशन्स से भरी कहानी भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिलहाल सैयारा अब केवल एक हिट नहीं बल्कि ब्लॉकबस्टर बन चुकी है और जिस रफ्तार से इसका बिजनेस चल रहा है, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह जल्द ही 300 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना लेगी।
Ahaan panday saiyara box office collection day 11
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













