‘कंगुवा’ और ‘द गोट’ के फ्लॉप होने का कारण पूछने पर भड़के विजय सेतुपति, जवाब से बोलती कर दी बंद
साउथ के एक्टर विजय सेतुपति इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब उनसे कंगुवा और द गोट फिल्म के फ्लॉप होने के बारे में पूछा गया तो वह गुस्से से भड़क उठे।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: साउथ के स्टार विजय सेतुपति इस समय अपनी फिल्म विदुथलाई 2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म को वेत्रिमारन ने डायरेक्ट किया है। विजय सेतुपति की फिल्म विदुथलाई 2 दिसंबर 20 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन उनकी फिल्म रिलीज होने से पहले इस साल दो बड़ी तेलुगु फिल्में रिलीज हुई थी। कंगुवा और द गोट और दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा प्रदर्शन किया। फिल्म फ्लॉप साबित हुई। फिल्म के फ्लॉप होने की वजह जानने के लिए जब विजय सेतुपति से सवाल पूछा गया तो वह चिढ़ गए और उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया कि सब की बोलती बंद हो गई।
विजय सेतुपति अपनी फिल्म विदुथलाई 2 का प्रमोशन कर रहे थे। उस समय उनसे यह सवाल पूछा गया कि कंगुवा ुऔर द गोट फिल्मों के फ्लॉप होने का क्या कारण है। तब उन्होंने गुस्से में यह जवाब दिया कि मैं यहां अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आया हूं, तो मैं उनके बारे में बात क्यों करूं? हम इसके बारे में क्यों बात कर रहे हैं। वहीं द ग्रेट आंध्र को दिए गए इंटरव्यू में विजय सेतुपति ने इस मुद्दे पर बात की और कहा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्में फ्लॉप भी होती हैं और हिट भी होती हैं। लोग इस उम्मीद के साथ फिल्म में इन्वेस्ट करते हैं कि फिल्म सफल होगी लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता।
ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी ने साथ होंगे नाना पाटेकर और रणदीप हुड्डा…
सम्बंधित ख़बरें
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
FIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
उन्होंने आगे कहा, रिलीज होने से पहले हम फिल्म लोगों को दिखाते हैं ताकि लोग उसे पर अपना ओपिनियन दे सकें, लेकिन कई बार फिल्म को लेकर नेगेटिव ओपिनियन परोसा जाता है। फिल्म सफल होगी या नहीं इसके लिए बहुत सारी चीज जिम्मेदार होती है। किसी एक को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
विदुथलाई 2 की अगर बात करें तो इस फिल्म में विजय सेतुपति अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यह साल 2023 में आई विदुथलाई पार्ट वन का सीक्वल है। फिल्म में भवानी श्री, गौतम वासुदेव मेनन, राजीव मेनन, मंजू वारियर, किशोर और अनुराग कश्यप जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। विजय सेतुपति ने फिल्म महाराजा के बाद अपनी सफलता को बरकरार रखने की पूरी कोशिश की है।
