-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ghulam E Mustafa Film Director Partho Ghosh Died Due To Heart Attack At 75
गुलाम-ए-मुस्तफा के निर्देशक पार्थो घोष का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
- Written By: अनिल सिंह
बॉलीवुड की मशहूर निर्देशक पार्थो घोष का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। खबर यह है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हुई है। एक्ट्रेस ऋतृपर्णा सेनगुप्ता ने उनके मौत की खबर को कंफर्म किया है।

पार्थो घोष के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक पार्थो घोष का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हुई है। पार्थो घोष के निधन की जानकारी बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋतृपर्णा सेनगुप्ता ने दी है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने पार्थो घोष के निधन की खबर को कंफर्म किया है। ऋतृपर्णा की पोस्ट पर बॉलीवुड से जुड़े लोग अब पार्थो घोष के निधन पर शोक जता रहे हैं।
पार्थो घोष बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशकों में शुमार होते हैं। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उनके बारे में यह कहा जाता है कि उनके फिल्मों की कहानी में समाज का आईना दिखाई देता था। वह समाज के मुद्दों से जुड़ी कहानी पर फिल्में बनाने के लिए पहचाने जाते थे। लेकिन उनके अचानक निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। कहा जा रहा है कि वैसे भी बॉलीवुड में सामाजिक कहानियों पर फिल्में बनना कम हो गई है अब तो ऐसी फिल्में बनना बंद ही हो जाएगी। ऐसे में इसे बॉलीवुड के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ की सरदार जी 3 में मौजूद हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस, यूजर्स मचा रहे बवाल
सम्बंधित ख़बरें
उर्फी जावेद के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को बताया सबसे खतरनाक, हिना खान ने भी लगा दी जमकर क्लास
‘एकता कपूर ने माफी मांगी थी’, सान्वी तलवार ने सुनाया सेट का कथित अनुभव, करण कुंद्रा पर लगाए आरोप
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
विलेन बनेंगे ऐश्वर्य ठाकरे, अहान पांडे से होगी जबरदस्त भिड़ंत, शरवरी के साथ होगी धमाकेदार एंट्री
बॉलीवुड एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता ने अपने भावुक संदेश में लिखा, शब्दों से परे दुखी हूं, हमने एक महान प्रतिभा, दूरदर्शी निर्देशक और दयालु आत्मा को खो दिया है। पार्थो दा आपकी बनाई फिल्मों का जादू हमेशा हमारे सामने मौजूद रहेगा। ऋतृपर्णा सेनगुप्ता के इस पोस्ट पर बॉलीवुड से जुड़े लोग शोक व्यक्त करते हुए नजर आए हैं।
पार्थो घोष के बारे में अगर बात करें तो उन्होंने 90 के दशक में बॉलीवुड को बेहतरीन फिल्मों से नवाजा।
1996 में रिलीज हुई अग्निसाक्षी फिल्म पार्थो घोष की बेहतरीन फिल्मों में शामिल होती है। इस फिल्म में मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ और नाना पाटेकर जैसे कलाकार नजर आए थे, यह फिल्म भी सामाजिक मुद्दे पर बनाई गई थी। इसके अलावा 1997 में आई गुलाम-ए-मुस्तफा में अंडरवर्ल्ड की कहानी को दिखाया गया। इस फिल्म में नाना पाटेकर, शिवाजी साटम और स्वप्निल जैसे कलाकार नजर आए। यह फिल्म कल्ट क्लासिक फिल्म मानी जाती है।
Ghulam e mustafa film director partho ghosh died due to heart attack at 75
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMनासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
Jul 24, 2026 | 05:24 PMWhatsApp ला सकता है बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, 6 अंकों का PIN होगा पुराना, अब अकाउंट की सुरक्षा करेगा पासवर्ड
Jul 24, 2026 | 05:16 PMre NEET में बेटी को मिले कम अंक पिता को आया हार्ट अटैक, सदमे में अहिल्यानगर का परिवार
Jul 24, 2026 | 05:13 PMछात्र आंदोलन के दौरान युवती से बदसलूकी का VIDEO वायरल, मुंबई पुलिस ने विपक्ष को दिया करारा जवाब
Jul 24, 2026 | 05:13 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














