- Hindi News »
- Entertainment »
- Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna New Year Italy Same Location Photos
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना ने एक ही लोकेशन से शेयर की न्यू ईयर झलकियां, वायरल फोटोज ने खोला राज
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Vacation: न्यू ईयर 2026 पर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने इटली के रोम से अलग-अलग पोस्ट शेयर कीं, लेकिन एक ही लोकेशन ने फैंस का ध्यान खींच लिया।
- Written By: सोनाली झा

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (सोर्स- सोशल मीडिया)
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna New Year 2026: साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाने वाले विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। नए साल के मौके पर दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट्स ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। दरअसल, दोनों ने अलग-अलग पोस्ट शेयर कीं, लेकिन लोकेशन और बैकग्राउंड देखकर फैंस का मानना है कि इस स्टार कपल ने विदेश में साथ मिलकर न्यू ईयर का वेलकम किया है।
कुछ दिन पहले रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इटली के रोम से वेकेशन की कई फोटोज और वीडियो शेयर किए थे। इन पोस्ट्स में वह शहर की खूबसूरती को एंजॉय करती नजर आईं। वहीं, इसके बाद विजय देवरकोंडा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रोम से फोटोज साझा कीं। उनकी एक फोटो में वह ऐतिहासिक कोलोसियम के सामने पोज देते दिखाई दिए, जबकि दूसरी फोटो में एक महिला उनके कंधे पर सिर टिकाए नजर आई। हालांकि उस महिला का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा, लेकिन फैंस का दावा है कि वह रश्मिका ही हैं।
विजय देवरकोंडा का पोस्ट
विजय देवरकोंडा ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में नए साल की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं मेरे प्यारे दोस्तों। हम साथ आगे बढ़ें, नई यादें बनाएं, प्यार और खुशियां फैलाएं। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। फैंस ने दोनों की फोटोज को जोड़ते हुए कयास लगाने शुरू कर दिए कि कपल ने साथ में ही न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
रश्मिका मंदाना की वीडियो क्लिप्स
इतना ही नहीं, रश्मिका की पहले शेयर की गई कुछ वीडियो क्लिप्स में भी विजय की हल्की झलक दिखाई देने का दावा किया गया था। एक वीडियो में रश्मिका किसी को मिठाई खिलाती नजर आईं, जिसे फैंस ने विजय से जोड़ दिया। इन छोटी-छोटी डिटेल्स ने दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों को और हवा दे दी है।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिलेशनशिप
गौरतलब है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लंबे समय से रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में दोनों ने कथित तौर पर एक इंटीमेट सेरेमनी में सगाई की थी। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह जोड़ी फरवरी 2026 में उदयपुर में शादी के बंधन में बंध सकती है।
Vijay deverakonda rashmika mandanna new year italy same location photos
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














