सात जन्मों के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई शादी
Vijay-Rashmika Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंध गए हैं। उदयपुर के ITC मेमेंटोस में आयोजित इस समारोह में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए।
- Written By: सोनाली झा
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (फोटो- सोशल मीडिया)
Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Wedding: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं। दोनों की शादी तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई। पारंपरिक रस्मों और परिवार की मौजूदगी में यह समारोह बेहद सादगी और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। बताया जा रहा है कि यह शादी दो अलग-अलग परंपराओं से होनी थी, जिसमें पहला चरण पूरा हो चुका है। जल्द ही कपल कुर्गी रीति-रिवाजों से भी विवाह संपन्न करेगा। फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को सात जन्मों के बंधन में बंधने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स में औपचारिकता से ज्यादा मस्ती और रिलैक्स्ड माहौल देखने को मिला। विजय देवरकोंडा की इंस्टाग्राम स्टोरीज में धूप से नहाए पूलसाइड पर मेहमानों की चहल-पहल दिखाई दी। पूल वॉलीबॉल के जोशीले खेल, हंसी-ठिठोली और हरियाली से घिरा खूबसूरत वेन्यू-सब कुछ इस बात का संकेत दे रहा था कि जश्न की शुरुआत बेहद कूल अंदाज में हुई। चमकीले लाल कप और कैजुअल ड्रेस कोड ने इसे किसी बीच पार्टी जैसा फील दिया।
रश्मिका का एलिगेंट डिनर
वहीं रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया पर समारोह के सौम्य पहलू की झलक दिखाई। सुनहरी रोशनी में सजा भव्य डिनर सेटअप, टेबल पर सजी ब्लश लिली, हाइड्रेंजिया और ताजे फलों की सजावट ने माहौल को और खास बना दिया। मेहमानों के लिए खास ‘जापानी डाइनिंग एक्सपीरियंस’ का इंतजाम किया गया था, जिसने इस सेलिब्रेशन को अंतरराष्ट्रीय स्पर्श दिया। हर डिटेल बारीकी से प्लान की गई थी, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।
सम्बंधित ख़बरें
मलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
Ram Gopal Varma Support Ranveer: राम गोपाल वर्मा का रणवीर सिंह को खुला समर्थन, बोले- FWICE को बैन कर दो
Sonakshi Sinha ने किराये पर दिया बांद्रा का लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीने कमाएंगी 16 लाख रुपये किराया
फैंस के नाम को दिया खास सम्मान
इस शादी की सबसे खास बात रही ‘VIROSH’ नाम का आधिकारिक उपयोग। यह नाम फैंस ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के नामों को जोड़कर बनाया था। कपल ने इसे अपनी शादी का आधिकारिक नाम देते हुए नैपकिन और सजावट में भी शामिल किया। एक दिन पहले ही दोनों ने मैचिंग नोट्स के जरिए शादी की पुष्टि करते हुए कहा था कि वे अपने फैंस के दिए इस नाम को अपनाकर खुश हैं। फिलहाल तेलुगु रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न हो चुका है और फैंस सोशल मीडिया पर नवविवाहित जोड़े को सात जन्मों के इस बंधन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
