Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pushpa 2 vs Chhaava: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को विक्की कौशल की फिल्म छावा ने इस मामले में छोड़ा पीछे

Film Profit Percentage: विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है, सुनकर यकीन नहीं होगा, लेकिन यह हकीकत है। आइए जानते हैं क्या है मामला।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Feb 24, 2025 | 05:03 PM

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से आगे निकली विक्की कौशल की फिल्म छावा

Follow Us
Close
Follow Us:

Film Profit Percentage of Pushpa 2 And Chhaava: विक्की कौशल की फिल्म छावा इस समय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म 300 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी है। जल्द ही यह फिल्म 400 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब हो जाएगी। छावा फिल्म ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को भी एक मामले में पीछे छोड़ दिया है। सुनकर यकीन कर पाना आसान नहीं है. लेकिन यह हकीकत है। दरअसल फिल्म प्रॉफिट परसेंटेज में विक्की कौशल की छावा अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से आगे निकल गई है। आइए जानते हैं आंकड़ा क्या दर्शा रहा है।

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने का नया रिकॉर्ड बनाया। फिल्म का अब तक का देशभर में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1234.01 करोड़ का है। जबकि दुनिया भर में इसकी कमाई का आंकड़ा 1740 करोड़ को पार कर गया है और यह दुनिया भर में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई है। विक्की कौशल की छावा के कारोबार का आंकड़ा पुष्पा 2 से काफी कम है, फिल्म अब तक 400 करोड़ के आसपास पहुंच रही है। लेकिन इसने एक मामले में पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें- Jasmin Walia: कौन हैं जैसमीन वालिया? हार्दिक पंड्या संग डेटिंग को लेकर क्यों हो रही चर्चा

रिलीज होने के बाद अब तक छावा फिल्म ने 340 करोड़ का ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है, फिल्म को रिलीज हुए अभी दो हफ्ते ही हुए हैं। ऐसे में कमाई का आंकड़ा और बढ़ेगा, लेकिन यह फिल्म 130 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी और 400 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है। प्रॉफिट परसेंटेज के हिसाब से इसने 270% प्रॉफिट वसूल किया है। वहीं अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ जो 500 करोड़ में बनी थी और यह देश भर में 1234 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इसके प्रॉफिट का परसेंटेज 246 प्रतिशत है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि प्रॉफिट परसेंटेज के मामले में छावा फिल्म ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को पछाड़ लगा दी है।

Vicky kaushal chhaava profit percentage is more than allu arjun pushpa 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 24, 2025 | 05:01 PM

Topics:  

  • Allu Arjun
  • Bollywood Gossips
  • Chhaava
  • Pushpa 2
  • Vicky Kaushal

सम्बंधित ख़बरें

1

डायना पेंटी ने बताया ‘ऑन-स्क्रीन सच्चाई के लिए ऑफ-स्क्रीन दोस्ती जरूरी नहीं

2

Viral Video: अल्लू अर्जुन हुए भीड़ का शिकार, पत्नी को बचाने की कोशिश करते दिखे पुष्पा

3

अभिनव कश्यप पर एफआईआर! सलमान खान के खिलाफ बयानबाजी से भड़का फैन पहुंचा पुलिस स्टेशन

4

Year Ender 2025: ‘द फैमिली मैन 3’ से ‘डब्बा कार्टेल’ तक, इन 5 वेब सीरीज़ ने OTT पर मचाया धमाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.