Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पहली बार इस चैट शो में मिले थे, ऐसे तय किया शादी तक का सफर

  • Written By: सोनू शुक्ला
Updated On: Dec 07, 2021 | 12:55 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (katrina Kaif) इन दिनों अपनी शादी की खबरों की वजह से सुर्खियों में लगातार बने हुए हैं। दोनों 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की शादी हेवी बजट शादियों में से एक होगी। इस शादी को खास बनाने के लिए इसकी तैयारियां भी बहुत स्पेशल तरीके से की गई हैं।

दोनों राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस किले में शादी रचाएंगे। राजस्थान का ये किला बहुत ही ज्यादा रॉयल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह शादी की रस्में 7 से 12 दिसंबर तक चलेंगी। 

ऐसे में अब विक्की और कैटरीना  राजस्थान पहुंच चुके हैं। दोनों 6 दिसंबर को प्राइवेट चार्टर फ्लाइट से मुंबई से जयपुर पहुंचे हैं। दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले है लेकिन दोनों ने अब तक उनके फैंस को नहीं बताया उनकी पहली मुलाकात कैसे हुई। आखिर दोनों कैसे दोस्त बने और बात शादी तक कैसे पहुंच गई।

सम्बंधित ख़बरें

Salman Katrina Story: रेस्टोरेंट में हुआ सलमान खान-कैटरीना कैफ का झगड़ा, गुलाब वाला डांस बना पैचअप की वजह

बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल को लगने लगा फोन खोने का डर, वजह जानकर भर आएगा दिल

विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी’ के किरदार से प्रेरित, कटरीना ने रखा बेटे का नाम ‘विहान’, दिखाई पहली झलक

सलमान खान के 60वें बर्थडे पर कैटरीना ने शेयर किया खास पोस्ट, कही दिल छू लेने वाली बात

अब हम आपको बताते है आखिर दोनों की पहली मुलाकात कैसे हुई थी। कैसे दोनों एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हुए। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ की वजह से शुरू हुआ था। दरअसल साल 2019 में जब कैटरीना इस चाट शो पर आई थी तब करण ने उनसे पूछा था कि अगले प्रोजेक्ट में किसके साथ काम करना चाहेंग?. जिसके वजह में कैटरीना में कहा था- ‘मैं विक्की के साथ काम करना चाहूंगी। क्योंकि हम दोनों साथ अच्छे लगेंगे। 

 जिसके बाद जब विक्की शो पर आये तो करण ने विक्की को कैटरीना के बयान के बारे में बताया जिसके बाद विक्की काफी हैरान हुआ हो गए थे। ऐसे में लोगों का ये मानना है कि दोनों के बीच प्यार पैदा करने के लिए करण जौहर के चैट शो ने अहम भूमिका निभाई है। 

उसके बाद दोनों की  पहली मुलाकात फिल्म कंपेनियन की टेप कास्ट के एक एपिसोड में हुई थी। इस चैट शो के दौरान दोनों ने एक-दूसरे से अपने परिवार, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में सवाल पूछा था।  इस फिल्म कंपेनियन चैट शो में उन अभिनेताओं के बीच बातचीत होती थी जिन्होंने कभी एक साथ काम नहीं किया है या एक-दूसरे को अच्छी तरह से नहीं जानते हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे को अच्छे से समझ पाए थे। 

 इस शो के बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को कई अवार्ड्स सेरेमनी में देखा गया। यहां तक कि विक्की को कई बार अवार्ड्स शो के स्टेज पर कैटरीना के साथ फ्लर्ट करते हुए भी देखा गया। लेकिन कभी दोनों ने अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया। विक्की और कैटरीना ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर उनके एक करीबी के दिवाली पार्टी में देखा गया था। 

Vicky kaushal and katrina kaif met for the first time in this chat show

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 07, 2021 | 12:55 PM

Topics:  

  • Katrina Kaif
  • Vicky Kausal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.