Ramakant Dayama Death: ‘चक दे इंडिया’ फेम अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन, फिल्म और थिएटर जगत में शोक की लहर
Ramakant Dayama Passed Away: ‘चक दे इंडिया’ फेम अभिनेता रमाकांत दायमा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। शुभांगी लाटकर ने भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें जिंदादिल और शानदार कलाकार बताया।
- Written By: सोनाली झा
रमाकांत दायमा का निधन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Veteran Actor Ramakant Dayama Death: मशहूर और दिग्गज अभिनेता रमाकांत दायमा का 26 मई को निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। अभिनेता की करीबी दोस्त और सह-कलाकार अभिनेत्री शुभांगी लाटकर ने इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अभिनेता का एक खास वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह दूसरे कलाकारों के साथ मस्ती में गाते और नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
शुभांगी लाटकर ने लिखा कि हमने एक बहुत शानदार और जिंदादिल इंसान को खो दिया है। मेरे पास इस दुख को बयां करने के लिए शब्द नहीं है। रमाकांत जी सिर्फ मेरे करीबी दोस्त या परिवार जैसे नहीं थे बल्कि वह एक ऐसे इंसान थे, जिनके लिए मेरे दिल में बेहद सम्मान था। उन्होंने अपने जीवन में हर मुश्किल का सामना हंसते हुए किया।
शुभांगी लाटकर का पोस्ट
शुभांगी ने बताया कि रमाकांत भले ही कद-काठी में छोटे थे लेकिन उनका हौसला और हिम्मत बहुत बड़ा था। उन्होंने लिखा कि वह शानदार डांसर, बेहतरीन गायक और उम्दा अभिनेता थे। मेरे लिए वह एक समझदार सलाहकार भी थे, जिनकी हर बात दिल को छू जाती थी। हम जानते थे कि वह कई महीनों से बीमार थे, लेकिन दिल कहीं न कहीं उम्मीद लगाए बैठा था।
सम्बंधित ख़बरें
KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Lock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द
सिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
अधूरा रह गया साथ काम करने का सपना
उन्होंने कहा कि हमारे कई सपने अधूरे रह गए। वर्षों बाद मैं फिर उनके साथ काम करना चाहती थी। हमने साथ में एक खूबसूरत हिंदी नाटक करने की योजना बनाई थी। जब मैंने उनसे कहा, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था कि बस जल्दी ठीक हो जाऊं। हमने मंच पर साथ मिलकर कविताएं प्रस्तुत करने की भी योजना बनाई थी लेकिन वह सपना भी अधूरा रह गया।
रमाकांत दायमा को याद कर भावुक हुईं शुभांगी अत्रे
अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट के आखिरी में अभिनेता के व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए लिखा कि कुछ लोगों के जाने के बाद ऐसी खामोशी छोड़ जाते हैं, जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। आज का दिन भी वैसा ही है। रामाकांत जी, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी। आपकी गर्मजोशी, हिम्मत, कला और खूबसूरत व्यक्तित्व हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगा। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।
इन बड़ी फिल्मों का हिस्सा बने थे अभिनेता
रमाकांत दायमा ने कई फिल्मों, टेलीविजन सीरियल और थिएटर प्ले में काम किया। शाहरुख खान अभिनीत ‘चक दे इंडिया’ के अलावा वह ‘धनक’ जैसी फिल्मों में नजर आए। वहीं, स्कैम 1992 में उन्होंने हर्षद मेहता के पिता का रोल निभाया था।
