किस फिल्म में Varun Dhawan की हुई NO ENTRY, इस एक्टर को मिला चांस, मेकर्स को लगा बड़ा झटका

Varun Dhawan Movie: फिल्म 'नो एंट्री-2' को लेकर चल रही खींचातानी के कारण फिल्म का प्रोजेक्ट बीच मझधार में लटका नजर आ रहा है। खबर है कि वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी व्यस्त चल रहे है।
Varun Dhawan No Entry 2 latest update
Varun Dhawan की No Entry से जुड़ी बड़ी अपडेट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Varun Dhawan Movie Update: फिल्म 'नो एंट्री-2 'को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। साल 2005 में आई फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल में फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ दिखाई देने वाले थे। खबरों की माने तो फिल्म में दिलजीत की जगह अब शाहिद कपूर की चर्चा ज़ोरों पर है। लेकिन मेकर्स ने इस खबर से पूरी तरह इंकार कर दिया है।

खबर है कि फिल्म अभिनेता वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर काफी व्यस्त चल रहे है। उन्होंने फिल्म 'नो एंट्री-2' के प्रोजेक्ट से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है। वहीं फिल्म निर्माता बोनी कपूर की फिल्म 'नो एंट्री-2' में कास्टिंग को लेकर विवाद काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

फिल्म को लेकर क्या बोले वरुण धवन

फिल्म अभिनेता वरूण धवन ने 'नो एंट्री-2' को लेकर कहा कि ये सिर्फ अफवाह थी। वरुण अभी अपने पिता बोनी कपूर के निर्देशन में बनी  फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के प्रमोशन में लगातार जुटे हुए हैं।

क्या शाहिद कपूर की होगी फिल्म में एंट्री

फिल्म 'नो एंट्री- 2' को लेकर फिल्म अभिनेता का नाम भी काफी चर्चा में रहा है। लेकिन रिपोर्टस के अनुसार इस बात ने शाहिद के फैंस के उत्साह को कम कर दिया है। क्योंकि शाहिद कपूर के इस फिल्म से जुड़ने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बीच मझधार में अटकी फिल्म !

फिल्म 'नो एंट्री-2' को लेकर चल रही खींचातानी के कारण फिल्म का प्रोजेक्ट बीच मझधार में लटका नज़र आ रहा है। फिल्म में बिना लीड एक्टर के शूटिंग रूक गई है। जिससे फिल्म के मेकर्स की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही है।

फिल्म 'नो एंट्री' की रिकास्टिंग की खबर निकली झूठी

बता दें कि अब तक फिल्म 'नो एंट्री-2' में अभिनेता वरुण धवन, अर्जुन कपूर, दिलजीत दोसांझ के नाम सामने आए थे, वह बस स्टार्टिंग की चर्चा रहे। अभी तक ऑफिशियल तौर पर किसी भी अभिनेता को कास्ट नहीं किया गया है। ये सिर्फ अफवाह थी।

फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी की बढ़ी टेंशन

फिलहाल फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' की सफलता के बाद और भी प्रोजेक्ट में बिजी है। बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'भूल भुलैया-3' हाल ही में रिलीज हुई है। जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com